बलिया: शादी के दो दिन पहले मिला युवती का शव, हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता आसचौरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर शाम एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जबकि पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। हालांकि इस प्रकरण में अब तक पुलिस कुछ भी स्पष्ट करने से परहेज कर रही है।
मृतका के परिजनों के अनुसार युवती की 30 नवंबर को बारात आने वाली थी। घर में महिलाएं मांगलिक गीत गा रही थी। इसी दौरान बुधवार की शाम युवती अचानक घर से गायब हो गई और उसका क्षत-विक्षत शव छाता आसचौरा स्टेशन समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के निवासी 22 वर्षीय युवकी 30 नवंबर को सुखपुरा थाना क्षेत्र के मिड्ढा निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। तिलक का कार्यक्रम मिड्ढा गांव में लड़के पक्ष के घर 24 नवंबर को हुआ था। जबकि गांव लड़की पक्ष के घर बुधवार को आंगन में शादी का मंडप बन गया था। घर की महिलाएं बेटी के हाथ में मेहंदी लगाने के बाद मांगलिक गीत गा रही थी। इसी बीच युवती सुचित्रा घर से अचानक गायब हो गई।
परिजनों ने काफी उसे खोजबीन की। लेकिन वह नहीं मिली। किसी ने घरवालों को सूचना दी कि छाता आसचौरा रेलवे स्टेशन समीप एक युवती का शव ट्रैक पर पड़ा है। घटनास्थल पर घरवाले पहुंचकर शिनाख्त किया। घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया।
सूचना के बाद जीआरपी व बांसडीहरोड पुलिस पहुंच गई। बांसडीहरोड थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस प्रकरण में अब तक पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। इस बाबत पूछे जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में तहरीर मिली है। शव का अंत्य परीक्षण कराया जा रहा है। उसका रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकता है।