फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dalit girl burnt alive suffer mistreatment

दुराचार पीड़ित दलित किशोरी को जिंदा जलाया

Thu, 14 Apr 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 14 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दुराचार पीड़िता दलित किशोरी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने अशोक कुमार गुप्ता, उसके भाई अवधेश गुप्ता और भाभी सोनी गुप्ता के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से तीनों घर छोड़कर फरार हैं। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को तीन महीना पहले तीन बच्चों का पिता अशोक कुमार गुप्ता बहला-फुसला कर ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर अशोक के खिलाफ अपहरण, दुराचार और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी अशोक को जेल भेज दिया था। लगभग एक सप्ताह पूर्व अशोक को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन



किशोरी के पिता के अनुसार बुधवार को घर पर उनकी बेटी अकेली थी। इसी दौरान अशोक, अवधेश और सोनी उनके घर में घुस आए और तीनों ने मिलकर किशोरी पर मिट्टी का तेल  छिड़का और आग लगा दी। शोर मचाने पर तीनों घर से भाग निकले। गंभीर हालत में बेटी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष फूलपुर राजीव सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed