फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dairy owner killed by shoot his son injured villagers road jam in bhadohi

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम

Fri, 05 Jul 2019 01:09 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 05 Jul 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Dairy owner killed by shoot his son injured villagers road jam in bhadohi
मृत गोशाला संचालक और घायल पुत्र - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शुक्रवार सुबह 10 बजे गोशाला संचालक को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं, गोशाला संचालक के पुत्र को भी गोली लगी है। घायल पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक राजा का पुरा गांव निवासी कुछ लोगों से रविंद्रपति तिवारी का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को उसी जमीन की नाप होनी थी। दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुटे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इतने में विरोधी पक्ष से बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने रविंद्रपति तिवारी पर फायर कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक बदमाशों ने पहले दो गोली हवा में दागी इसके बाद एक गोली रविंद्रपति को मार दी। गोली उनके सीने में लगी और वह गिर पड़े। इसके बाद एक गोली उनके पुत्र मुकेश को मार दी। उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। रविंद्रपति तिवारी गोरक्षा समिति के सदस्य थे और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे गोशाला चलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से ज्ञानपुर नगर में राजा पार्क के समीप भदोही मुख्य मार्ग पर लोगों ने शव को लेकर जाम लगा दिया। जाम छुड़ाने गई पुलिस को भी ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। प्रदर्शनकारी हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे थे। मौके पर एएसपी डॉ. संजय कुमार और ज्ञानपुर सीओ पहुंच गए। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed