{"_id":"5fb3b8778ebc3e9bfd3f8e3b","slug":"cyber-criminals-demanded-money-by-hacking-facebook-account-of-rpf-inspector-of-cantt-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कैंट स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर का फेसबुक अकाउंट हैक करके साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: कैंट स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर का फेसबुक अकाउंट हैक करके साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे
Tue, 17 Nov 2020 05:18 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 17 Nov 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : social media
फेसबुक अकाउंट हैक करके दूसरों से पैसे मांगने की घटनाएं नहीं थम रही। इस बार तो वाराणसी के रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ़) कैंट इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा का ही फेसबुक अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया।
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्तों और शुभचिंतकों से 20 से 35 हजार तक की मांग की गई। रात में इसकी जानकारी एक मित्र द्वारा मिली तो इंस्पेक्टर ने फेसबुक मैसेंजर अकाउंट ही डिएक्टिवेट कर दिया। इस बाबत मंगलवार को जीआरपी में शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कैंट इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा के अनुसार सोमवार की रात में एक शुभ चिंतक का काल आया कि फेसबुक मैसेंजर अकाउंट से 20 हजार की मांग की जा रही है। इस पर उक्त शुभचिंतक ने मैसेंजर अकाउंट का स्क्रीन शॉट भेजा तो फिर सन्न रह गया। इस बीच दो और परिचितों ने फोन करके इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन