फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CPI National General Secretary D Raja meet of sonbhadra massacre victims in ubhbha ghorawan

सोनभद्र : हत्याकांड के पीड़ितों से मिले डी राजा, मोदी-योगी सरकार को बताया आदिवासी और दलित विरोधी

Sat, 03 Aug 2019 08:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Aug 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
CPI National General Secretary D Raja meet of sonbhadra massacre victims in ubhbha ghorawan
पीड़ितों से मिले सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा - फोटो : अमर उजाला

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों की एक टीम शनिवार को सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंची। यहां सीपीआई नेताओं ने उभ्भा कांड में मारे गए लोगों के परिजनों एवं घायलों से मुलाकात की। घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


सीपीआई नेता 12 वाहनों के काफिले के साथ दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे उभ्भा गांव पहुंचे। सीपीआई महासचिव डी राजा ने उभ्भा कांड के पीड़ितों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। यहां रामलाल, संतोष, रामपति, कालीचरण ने सीपीआई नेताओं को बताया कि जिस जमीन को लेकर गोलीकांड हुआ, उसे वे लोग दादा के जमाने से तीन पीढ़ियों से जोत रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि 17 जुलाई को दिन में 11 बजे ग्राम प्रधान यज्ञदत्त करीब दो सौ लोगों और 32 ट्रैक्टरों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा और जमीन जुतवाने लगा। डी राजा एवं राज्य सचिव डॉ गिरीश ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों की नीति व नीयत पूरी तरह से आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक गरीब विरोधी है। सीपीआई मजदूरों किसानों, दलितों, अल्पसंख्यकों की पार्टी है और उनके हितों के लिए समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे देश-प्रदेश में आदिवासियों, सीलिंग और जंगल की जमीनों पर भू माफियाओं का कब्जा है। पुराने सीलिंग एक्ट, वन अधिनियम के लिए सीपीआई प्रदेश के सभी 65 जिलों में रैली करेगी। इस रैली का उद्देश्य जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा व आदिवासियों दलितों, मजदूरों, किसानों के हितों में आवाज बुलंद कर उन्हें न्याय दिलाना है। इसके लिए पहली रैली मिर्जापुर में आयोजित की जाएगी।

इसकी जानकारी होने पर गोंड़ समुदाय के लोग खेत से करीब सौ मीटर की दूरी पर सड़क पर एक पेड़ के नीचे इकट्ठे होने लगे। जब गोंड़ समुदाय के लोग खेत जोतने का विरोध करने लगे। इसके बाद यज्ञदत्त और उनके पक्ष के लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और लाशें बिछने लगी। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन महिलाएं व पुरूष घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

इस मौके पर सीपीआई के राज्य सचिव डॉ गिरीश, अरविंद राज स्वरूप, पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद, खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव फूलचंद्र यादव, सुभाष पटेल, जिला सचिव आरके शर्मा, हामिद अली, विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed