फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Courier Boy shot 27.5 lakh looted

कूरियर ब्वाय को गोली मारी, 27.5 लाख लूटे

Tue, 27 Sep 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Tue, 27 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Courier Boy shot 27.5 lakh looted
अस्पताल में भर्ती कूरियर ब्वाय जय कुमार।
चेतगंज थाना क्षेत्र के नाटी इमली में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे रिक्शा से जा रहे गुजरात निवासी कूरियर ब्वाय जय कुमार पर्वत भाईजी उफ़ॱर  ठाकुर (22) को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने 27.5 लाख रुपये लूट लिए। ठाकुर को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। घटना के लगभग डेढ़  घंटे बाद चेतगंज थानाध्यक्ष ने नर्सिंग होम पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


गुजरात के पाटन का जय कुमार पर्वत भाईजी उफ़ॱर  ठाकुर कर्णघंटा स्थित एक कूरियर कंपनी में काम करता है। उसके साथ पाटन का ही करन भी काम करता है। दोनों नाटी इमली में किराए के मकान में रहते हैं। करन के अनुसार दोनों सोमवार रात काम ख़त्म करने के बाद रिक्शा से नाटी इमली स्थित कमरे पर जा रहे थे। नाटी इमली चौराहा से थोड़ा पहले नाटी इमली-रामकटोरा रोड पर बाइक सवार दो बदमाश आए और ठाकुर से बैग छीनने लगे। ठाकुर ने बैग नहीं छोड़ा और छीनाझपटी होने लगी तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली ठाकुर के सीने व पेट के बीच लगकर आरपार हो गई। ठाकुर गिर गया और बदमाश बैग लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर अस्पताल पहुंचे कूरियर कंपनी के पार्टनर स्वामी हसन पुरी ने बताया कि मैं सोमवार को ही गुजरात से आया हूं। मंगलवार को प्रॉपर्टी का बैनामा कराना था। 27.5 लाख रुपये ठाकुर को दिए थे, क्योंकि मेरे पास रुपये रखने की व्यवस्था नहीं थी। ठाकुर से कहा था कि रात में तुम्हारे कमरे पर आकर रुपये ले लूंगा। तब तक उसे गोली मारकर बदमाश रुपये लूट ले गए। सीओ चेतगंज अनुराग आर्या ने बताया कि चेतगंज थानाध्यक्ष रमेश यादव को घटना की पूरी जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की धरपकड़ के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed