{"_id":"5f5a60077584e50c95741fc2","slug":"complainant-beaten-in-front-of-investigating-officer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दिखी दबंगई, विकास कार्यों की जांच करने गए अधिकारी के सामने हुई शिकायतकर्ता की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी में दिखी दबंगई, विकास कार्यों की जांच करने गए अधिकारी के सामने हुई शिकायतकर्ता की पिटाई
Thu, 10 Sep 2020 10:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के ग्राम पंचायत सीवों में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की जांच करने गई टीम के सामने ही शिकायतकर्ता की पिटाई की गई। इस मामले में शिकायतकर्ता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सीवों में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की जांच करने गुरुवार को अपर जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र पांडेय गए थे। वह लोगों का बयान दर्ज कर रहे थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता नेमचंद मौर्या की विरोधियों ने पिटाई शुरू कर दी। विवाद देखकर जांच अधिकारी पुलिस को सूचना दिए बगैर वहां से चले गए।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सीवों की ग्राम प्रधान गायत्री पाल द्वारा दो जगहों से मानदेय लेने और विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत नेमचंद मौर्या ने शपथपत्र के साथ 24 जुलाई को जिलाधिकारी से की थी। इसकी जांच के लिए अपर जिला पंचायत राज अधिकारी दोपहर पौने दो बजे पहुंचे थे। जांच के दौरान ही कुछ लोग हल्ला मचाते हुए शिकायतकर्ता की पिटाई करने लगे। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता की तहरीर पर ग्राम पंचायत सचिव रवि सिंह यादव, संजय पाल, विजय यादव, राम बिलास, लाल जी मिश्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीलू पाल, गिरि यादव, मंगरू राजभर समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष चौबेपुर ने बताया कि आठ ज्ञात और बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं जांच अधिकारी से शिकायतकर्ता की पिटाई के संबंध में पूछा गया तो वे चुप्पी साध गए। बोले कि अब जिला स्तरीय टीम इस मामले की जांच करेगी।