फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   clash and violence in birthday party at ballia

होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान चले धारदार हथियार, पूर्व मंत्री का पोता सहित चार घायल

Mon, 18 Sep 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 18 Sep 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
clash and violence in birthday party at ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर
बलिया के एक होटल में बर्थडे की पार्टी कर रहे कुछ युवक आपस में ही भिड़ गए। दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। घटना में पूर्व मंत्री स्व. बच्चा पाठक के पोते समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। होटल कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां तीन की हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना रविवार दे रात की है।  पीड़ित के चाचा मनोज पाठक के तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत 10 अज्ञात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस की माने तो कोतवाली स्थित एक होटल में जापलिनगंज निवासी गौरव पाठक(30) की बर्थडे पार्टी दोस्तों के साथ चल रही थी। इस दौरान वो और उसके दोस्तों ने छककर शराब पिया। रात करीब 11.30 बजे किसी बात को लेकर वह आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से धारदार हथियार चलने लगे। इसमें गौरव पाठक (30), उसका दोस्त विकास उपाध्याय (33), गड़वार निवासी शशिकांत उपाध्याय (36), और काशीपुर निवासी विवेक पांडेय (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।


वारदात हुई तो होटल में अफरा तफरी और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गौरव, विकास और विवेक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed