फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Choti katva panic continues in the Purvanchal, 26 women cut Choti

पूर्वांचल में चोटी कटवा का आतंक जारी, 26 और महिलाओं की कटी चोटी

Thu, 10 Aug 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 10 Aug 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Choti katva panic continues in the Purvanchal, 26 women cut Choti
जौनपुर में चोटी कटवा की शिकार महिला और उसे देखने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल में बीते 24 घंटे के अंदर 26 और महिलाओं की चोटी कटने के नए मामले सामने आए हैं। इसमें जौनपुर में दस, भदोही में सात, मिर्जापुर में चार, चंदौली में तीन, बलिया और गाजीपुर में एक-एक महिला की चोटी कटी है। इन घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में दहशत का है।

विज्ञापन


भदोही एएसपी ने पुलिस ने इन मामलों को अफवाह बताया है।  जौनपुर के मीरगंज के बरावां गांव में अशोक विश्वकर्मा की पत्नी ऊषा विश्वकर्मा (40) की चोटी मंगलवार की रात मड़हे में सोते समय कट गई। बगल में पति और बेटा भी सो रहे थे पर किसी को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के दीनापुर निवासी सद्दाम की पत्नी सोनी की चोटी कट गई। सिर में तेज दर्द होने पर उसे सीएचसी सुजानगंज में भर्ती कराया गया। दीनापुर मधुपुर गांव में रूमा प्रजापति (25) पुत्री फूलचन्द्र की चोटी सुबह नीम के पेड़ से दातून तोड़ते वक्त कट गई और वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के गरियांव निवासी सुनीता (35) पत्नी लालचन्द्र सरोज घर में काम कर रही थी तभी उसकी चोटी कट गई वह भी बेहोश हो गई। कोतवाली क्षेत्र के सोंगरा गांव निवासी आशा देवी (30) पत्नी अरुण कुमार सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी। तभी उसे चोटी कटने का आभास हुआ।

पीछे मुड़कर देखा तो कटी चोटी जमीन पर पड़ी थी। यह देख वह बेहोश हो गई। फूलपुर क्षेत्र के सवरहा की सीता (17) मछलीशहर के रसूलपुर में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। वह सुबह छत पर गई कि उसे आभास हुआ कि उसकी चोटी कट गई। पलट कर देखा तो चोटी छत पर गिरी थी।
 

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में दहशत

Choti katva panic continues in the Purvanchal, 26 women cut Choti
चंदौली में चोटी कटवा की शिकार महिला और छात्रा - फोटो : अमर उजाला

कटी चोटी देखते ही बेहोश हो गई। बदलापुर थाना क्षेत्र के लेदुका गांव की राधा (30) पत्नी शोभनाथ की चोटी रात में सोते समय कट गई। सराय दुर्गादास निवासी इंद्रावती (55) पत्नी रघुनाथ की भी चोटी कट गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

दुदौली गांव के राम आसरे यादव की पत्नी चंद्रमा (48) बुधवार को दिन में घर के सामने बैठी थी। 11 बजे अचानक सिर में दर्द उठा वह बेहोश हो गई। घरवालों ने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के सराय काली दास गांव में सुनयना पुत्री अच्छेलाल की भी चोटी कट गई।

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा निवासी दुलारी देवी(35), मवेहा घाट निवासी सोनी देवी(30) और चील्ह थाना क्षेत्र के मिश्रधाप निवासिनी सुनीता(32) और कछवां के सरावां गांव निवासी दुर्गावती(32) की चोटी मंगलवार की रात सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में कट गई। पुलिस का कहना है कि यह महज अफवाह है, और कुछ नहीं।

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सिताब दियारा के बड़का बैजू टोला गांव में मंगलवार की रात चिखुरी शर्मा की पुत्री काजल की चोटी सोते समय कट गई। पीड़िता के मुताबिक एक पीली साड़ी पहने, एक महिला आई और कैंची से उसके बाल काट कर गायब हो गई।

गाजीपुर जिले के गहमर थाना के देवकली गांव में मंशा(18) पुत्री अशोक कुशवाहा बुधवार दोपहर कमरे में सो रही थी। कुछ हलचल महसूस होने पर उठी तो देखा उसके बाल कट गए थे। यह देख वह रो पड़ी।

चार्ज में लगे मोबाइल को निकालने गई महिला अचेत

Choti katva panic continues in the Purvanchal, 26 women cut Choti
भदोही में चोटी कटवा की शिकार महिला - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली के भिदिउरा गांव में मंगलवार की रात मायके आई अंजू सरोज (22) पत्नी गुड्डू सरोज निवासी राईपुर सुरेरी जौनपुर की चोटी कट गई। वह रात में चार्ज में लगे मोबाइल को निकालने के लिए गई कि अचेत हो गई। उसका जिला अस्पताल में उपचार हुआ।

सुरियावां इलाके के पुरानी बाजार में सावित्री देवी (50) पत्नी जग नारायण, कौड़र निवासी गुड़िया और कैड़ा की सुधा देवी की चोटी कटी। इससे इलाके में दहशत फैल गई है। सभी को अचेतावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया।

सीतामढ़ी क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी पिंटू माली की 13 वर्षीय बेटी आंचल की चोटी मंगलवार की रात घर में सोते समय कट गई। जंगीगंज इलाके के महुआरी गांव में शीला देवी (30) की चोटी कट गई। वह अपने मायके आई थी।

बुधवार को सुभाषनगर ससुराल जाने के लिए दोपहर करीब तीन बजे तैयार हो रही थी। किसी कारणवश कमरे में गई, उसी दौरान चोटी कटने से दहशत में आकर बेहोश हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

चौरी क्षेत्र के सरबतखानी गांव निवासी इंदू देवी (21) पत्नी रमेश बलिक की चोटी अबूझ हाल में कट गई। बताया जाता है कि दिन में हैंडपंप पर पानी भरते समय उसे लगा कि मेरा बाल कोई खींच रहा है। पीछे देखी तो कुछ नहीं था और मैं अचेत होकर गिर गई।

पुलिस ने कहा, कुछ लोग कर रहे शरारत

Choti katva panic continues in the Purvanchal, 26 women cut Choti
भदोही में चोटी कटवा की शिकार लड़की - फोटो : अमर उजाला

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने इन घटनाओं को अफवाह बताया। कहा कि कुछ लोग शरारत कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के भूसी गांव की बिंदा (24) पत्नी सुधार यादव मंगलवार की रात कमरे में सोई थी।

भोर में नींद खुली तो उसकी चोटी कटी मिली। बाद में वह अचेत हो गई। घरवाले 108 नंबर एंबुलेंस से पीएची ले गए। बिहार के चांद थाने भेड़ी गांव चंद्रकला (22)भूसी गांव में अपनी मौसी रमौती देवी के यहां आई थी। रात में कमरे में सोई थी। सुबह नींद खुली तो उसकी चोटी कटी थी।

उसे भी पीएससी में भर्ती कराया गया। डॉ. जीपी सिंह ने बताया कि चक्कर आ जाने से महिलाएं अचेत हुई थीं। इसी तरह बबुरी क्षेत्र के श्रीकंठपुर गांव में प्रेमशंकर आजाद की पुत्री खुश्बू (13) मंगलवार की रात में कमरे में सोई हुई थी। रात डेढ़ बजे उसे झटका लगा और उसकी नींद खुल गई।

उसने माता पिता को जगाकर बताया कि उसे करेंट के झटके जैसे लग रहे हैं लेकिन किसी ने विश्वास नहीं किया। बुधवार की सुबह स्कूल के लिए तैयार होने लगी तो चोटी कटी हुई देख कर घबरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed