फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   child got in bhadohi distrist missing from haridwar har ki padi

हरिद्वार से गायब हुआ मासूम भदोही जिले में मिला, उत्तराखंड पुलिस को सौंपा

Mon, 02 Sep 2019 07:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Sep 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
child got in bhadohi distrist missing from haridwar har ki padi
बच्चे को उत्तराखंड पुलिस को सौंपते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बेरासपुर में मिले ढाई वर्षीय मासूम राजन को सोमवार को हरिद्वार से आई पुलिस टीम अपने साथ ले गई। कागजी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद एसपी राम बदन सिंह ने पुलिस टीम को पुलिस कार्यालय में बच्चे को सौंपा। इसके पहले पुलिस टीम सीडब्लयूसी टीम के समक्ष पेश हुई।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले हरिद्वार की हर की पौढ़ी से हरदोई निवासी नीरज कुमार का बेटा राजन भीड़ में खो गया। मामला संबंधित थाने में दर्ज है। वहां के एक आश्रम में रहने वाली महिला उस बच्चे को लेकर बेरासपुर आई। यहां उसने बच्चे को दुर्गावती और रितेश कुमार के संरक्षण में रख दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : पूर्व अधिशासी अभियंता की पत्नी के नाम फर्म, जांच में खुलेंगे कई और राज
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर दो दिन पहले गोपीगंज थाने की पुलिस गांव में पहुंची। बच्चे के बारे में सवाल-जवाब करने पर सच्चाई सामने आई। गोपीगंज थाने की पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क कर मामले से अवगत कराया।

सोमवार को एसपी कार्यालय में बच्चे को उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी, कांस्टेबल मुकेश और पीआरडी महिला रजनी के सुपुर्द किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चे को प्रस्तुत किया। न्यायपीठ अनिल श्रीवास्तव ने बच्चे की बेहतर देखरेख के लिए सीडब्लयूसी हरिद्वार को सौंपने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी अपने 69वें जन्मदिन पर देंगे फिट इंडिया का संदेश, दो दिवसीय दौरे पर आएंगी काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed