फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi will give masage foe fit india on his 69th birthday in varanasi

पीएम मोदी अपने 69वें जन्मदिन पर देंगे फिट इंडिया का संदेश, दो दिवसीय दौरे पर आएंगी काशी

Mon, 02 Sep 2019 05:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Sep 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
pm modi will give masage foe fit india on his 69th birthday in varanasi
पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69वां जन्मदिन काशी में फिट इंडिया थीम पर मनाया जाएगा। इसके तहत एक सप्ताह तक स्वास्थ्य से जुड़े अलग-अलग शिविर आयोजित किए जाएंगे। दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री 17 सितंबर को दोपहर बाद आएंगे और 18 को जनसंवाद कर काशीवासियों को धन्यवाद देंगे। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जा रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र में मनाएंगे। जन्मदिन को अनूठा बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारी कार्ययोजना बनाने में जुट गए हैं। 13 सितंबर से ही जिले भर में अलग-अलग स्थानों स्वास्थ्य जांच, रक्तदान सहित अन्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : 60 फीसदी काम होने के बाद होता है भुगतान रोकने का खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में मेगा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, इसमें रिकार्ड रक्तदान की तैयारी है। इसी दिन दिव्यांग बच्चों के साथ पीएम मोदी कुछ समय गुजारेंगे और समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात भी करेंगे।

18 सितंबर को रिटर्न गिफ्ट के रूप में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी के हाथों स्मार्ट सिटी योजना के तहत छितौनी कोट में बने कान्हा उपवन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण होगा।

ये भी पढ़ें : प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका ने सहेली के साथ मिलकर युवक को चाकू घोंप कर मार डाला था, गिरफ्तार

वाराणसी और चंदौली जिले की सीमा पर सिथत पड़ाव इलाके में गन्ना शोध संस्थान की जमीन पर दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में बन रहे संग्रहालय में जयपुर से बनकर आई विशाल धातु की प्रतिमा को स्थापित करने का काम तेज हो गया है। संग्रहालय में दीनदयाल उपाध्याय से जुड़ी चीजें रखी जाएंगी। संग्रहालय में वैदिक उद्यान, पार्क, तालाब भी बनाया जा रहा है। गोदौलिया चौराहे के पास बनने वाली शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग का शिलान्यास कराने की भी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed