फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child crushed by tractors engaged in illegal mining, death

अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला, मौत

Thu, 16 Feb 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Thu, 16 Feb 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Child crushed by tractors engaged in illegal mining, death
ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला
अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ने बुधवार को बिसुनपुरा सरैया गांव में आठ वर्षीय बालिका को कुचल दिया। हादसे में रीशा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की शह पर यदि मिट्टी का अवैध खनन न होता तो बच्ची की जान न जाती। अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

 


चोलापुर थाना क्षेत्र के तोहफापुर निवासी भैयालाल की बेटी रीशा बिसुनपुरा सरैया स्थित अपने ननिहाल आई थी। शाम चार बजे के लगभग वह घर से दूकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान अवैध खनन कर ट्रैक्टर मिट्टी ले जा रहे थे। तभी एक ट्रैक्टर ने जल्दबाजी में दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में रीशा को कुचल दिया। सूचना पाकर पहुंची चौबेपुर पुलिस को ग्रामीणों ने शव सौंपने से इंकार कर दिया। पुलिस के काफी समझाने पर लगभग एक घंटे बाद ग्रामीण माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने गांव में अवैध खनन में लगी जेसीबी और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही चंदौली के सकलडीहा निवासी ट्रैक्टर चालक अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed