{"_id":"5b03ece44f1c1b2b118b5692","slug":"brother-sold-his-sister-and-father-rape-his-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार हुए रिश्तेः एक तरफ भाई ने बहन को बेचा, वहीं पिता ने बेटी से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मसार हुए रिश्तेः एक तरफ भाई ने बहन को बेचा, वहीं पिता ने बेटी से किया रेप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 22 May 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में रिश्तों को शर्मसार करने वाले दो मामले सामने आए। जिन्हें सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा। जहां एक तरफ एक भाई ने कुछ पैसों के लालच में अपनी बहन को बेच दिया तो वही एक पिता ने अपनी मासूम बेटी के साथ रेप किया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
कैंट थाना क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम के साथ उसके पिता द्वारा दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र पहुंची मासूम की मां ने बताया कि वो एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। उनकी गैर मौजूदगी में उनका पति उनकी बेटी के साथ दुराचार करता है।
बीते 24 अप्रैल को फिर बच्ची के साथ दुराचार हुआ तो उनके ड्यूटी से वापस लौटने पर उसने आपबीती सुनाई। मासूम की मां ने बताया कि उसने पति से बातचीत की तो उसका कहना था कि बात घर के बाहर जाएगी तो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
इसके बाद वो किसी तरह से हिम्मत जुटाकर कैंट थाने गईं तो सुनवाई नहीं हुई तो बाल कल्याण समिति से गुहार लगाई। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि पीडि़ता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।
आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। उधर, मासूम की मां ने बताया कि वो अपने पति के कुकृत्य की वजह से भयभीत होकर दूसरी जगह किराये के मकान में रह रही हैं।

राजस्थान में बेच दिया छोटी बहन को
demo pic
लोहता क्षेत्र के एक गांव की मुसहर बस्ती में भाई और बहन के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। मां की गैर मौजूदगी में बड़े भाई ने अपनी 12 वर्षीय छोटी बहन को राजस्थान ले जाकर बेच दिया।
लोहता थाने पहुंची किशोरी की मां ने बताया कि बीते अप्रैल महीने में वो अपने छोटे बेटे के पास मुंबई गई थी। इस दौरान उसकी छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन के ससुराल में थी। इसी बीच बड़ी बेटी की ससुराल बड़ा बेटा गया और छोटी बेटी को अपने साथ अपनी ससुराल लेकर चला गया।
इसके बाद बड़े बेटे ने छोटी बहन को राजस्थान ले जाकर बेच दिया। राजस्थान से छोटी बेटी ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर बड़े भाई की करतूत बताई। किशोरी की मां ने बताया कि बड़ी बेटी की सूचना पर वह मुंबई से घर आई और एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें अपने बड़े बेटे की करतूत बताई।
इस संबंध में इंस्पेक्टर लोहता ने बताया कि हिरामन, रफीकुन, कल्लू और रबड़ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। किशोरी को बरामद कर लाने के लिए एक पुलिस टीम राजस्थान भेजी जाएगी।