फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   brother beat sister and throw due to seen with a other boy in ganga ghazipur

गाजीपुर : दूसरे लड़के के साथ देख बहन को पहले जमकर पीटा, उसके बाद हाथ-पैर बांधकर गंगा में फेंका

Mon, 02 Sep 2019 08:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Sep 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
brother beat sister and throw due to seen with a other boy in ganga ghazipur
गंगा। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा में सोमवार को प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज दो भाइयों ने पहले अपनी बहन की बेरहमी से पिटाई की और इसके बाद हाथ-पैर बांधकर बहन को यूपी-बिहार की सीमा पर बक्सर पुल से गंगा में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव निवासी प्रेमराम के घर रविवार को उसकी बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उससे मिलने आया। किसी पड़ोसी ने युवक के आने की जानकारी प्रेमराम की पत्नी और बेटों को दे दी। इसके बाद प्रेमराम के बेटे सोनू और धन्नू घर पहुंचे जिन्हें देखते ही युवक भाग निकला।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : पीडब्ल्यूडी के कई अधिकारियों पर गिरी गाज, सात कर्मचारी हुए सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों भाइयों ने 15 वर्षीय बहन की बेरहमी से पिटाई की। सोमवार को किसी साधन से उसे बक्सर गंगा पुल पर ले गए और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बहन गंगा में फेंक दिया। यह देख पुल से गुजर रहे कुछ लोगों ने शोर किया। इस पर लोगों ने दौड़कर दोनों भाइयों को पकड़ लिया और गोलंबर पर स्थित पिकेट पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बक्सर थाना इंचार्ज असलम शेर ने बताया कि दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया गया। भाइयों ने रात में अपनी बहन को किसी के साथ देख लिया था। रात में प्लान कर उसे बहला-फुसलाकर पुल पर लाए और हाथ बांधकर गंगा में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी अपने 69वें जन्मदिन पर देंगे फिट इंडिया का संदेश, दो दिवसीय दौरे पर आएंगी काशी

यह मामला भांवरकोल थाना क्षेत्र का है, क्योंकि भाइयों ने वहीं पर प्लान बनाया था। नरही पुलिस भी अपना थाना क्षेत्र होने की बात कर रही है। भांवरकोल थाना पुलिस से बातचीत चल रही है। किसी की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है और ना ही किशोरी की अभी तक पता चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed