फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student at loggerheads two hostels

बीएचयू में भिड़े दो हॉस्टल के छात्र

Mon, 23 May 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
BHU student at loggerheads two hostels
बीएचयू
बीएचयू में रविवार की सुबह एलबीएस और चाणक्य हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए। मारपीट, तोड़फोड़ और हंगामे से अफरातफरी मच गई। एक गुट ने दूसरे गुट के एक छात्र को बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की। हालात संभालने के लिए क्यूआरटी और पीएसी के साथ पांच थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस-पीएसी ने बंधक बनाए गए छात्र को किसी तरह मुक्त कराकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। तनाव को देखते हुए दोनों के हॉस्टलों के पास एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। दोनों छात्र गुटों ने लंका थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



बीएचयू परिसर में हाल के दिनों में वर्चस्व की होड़ में छात्रोें के बीच हिंसक घटनाओं में तेजी आई है। एंफीथिएटर ग्राउंड में शनिवार को खेलने के दौरान एलबीएस और चाणक्य हॉस्टल के छात्रोें में विवाद हुआ था। इसी बात पर सुबह करीब साढ़े सात बजे के पचास से अधिक एलबीएस के छात्र चाणक्य हॉस्टल पहुंचे। कमरों में घुसकर मारपीट और लैपटॉप, मोबाइल आदि सामान तोड़ने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन



थोड़ी ही देर में चाणक्य हॉस्टल के छात्र भी एकजुट हो गए और एलबीएस के छात्रों को दौड़ा लिया। इस दौरान एलबीएस का शेषमणि प्रताप सिंह चाणक्य के छात्रों के हत्थे चढ़ गया। जमकर पीटने के बाद छात्रों ने उसे चाणक्य में ही बंधक बना लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीएसी की मदद से शेषमणि को बाहर निकाला और ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। कुछ छात्रों ने ट्रामा सेंटर पर भी हंगामे की कोशिश की। इस बारे में लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों छात्र गुट की तरफ से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed