{"_id":"58a6983b4f1c1b5833d87c31","slug":"bhadohi-horrific-accident-on-the-gt-road-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":" भदोही में भीषण हादसा, ऑटो की टक्कर से गिरीं बुआ-भतीजी को टैंकर ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भदोही में भीषण हादसा, ऑटो की टक्कर से गिरीं बुआ-भतीजी को टैंकर ने रौंदा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 17 Feb 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
accident in bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग स्थित माधोसिंह-खमरिया मोड़ पर शुक्रवार को ऑटो की टक्कर से सड़क पर गिरीं बाइक सवार विवाहिता और बच्ची की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। दोनों रिश्ते में बुआ और भतीजी थीं। घटना से आक्रोशित भीड़ ने ऑटो में आग लगा दी और भाग रहे टैंकर को दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। इसके चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर डभका गांव निवासी श्यामलाल मोदनवाल अपने पुत्र राजू की ससुराल वाराणसी के मिर्जामुराद से बाइक से लौट रहे थे। उनके साथ उनकी शादीशुदा पुत्री रानी (24), पौत्री कोमल (8) और पौत्र पवन (4) भी थे।
विज्ञापन
सुबह सवा नौ बजे के आसपास वह माधोसिंह पहुंचे थे कि खमरिया की तरफ से आए तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे श्यामलाल और पवन सड़क के किनारे गिरकर घायल हो गए, जबकि रानी और कोमल छिटककर बीच सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन
इसी दौरान वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रहे एक टैंकर की चपेट में आ गईं और टैंकर दोनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।
इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। यह देख आसपास मौजूद इकट्ठा हो गए। उग्र भीड़ ने बाइक सवारों को धक्का मारने वाले ऑटो में आग लगा दी और घटना के बाद भाग रहे टैंकर को पकड़ लिया। हालांकि मौका पाकर चालक फरार हो गया।
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायल श्यामलाल और उनके पोते को औराई सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के कारण जीटी रोड पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने धधक रहे ऑटो को बुझाया। औराई थाने की पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी है।