वाराणसी : खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसा बावरिया गैंग, उड़ाया एक लाख कैश और जेवरात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया स्थित आनंद विहार कॉलोनी में मंगलवार की रात बैंक मैनेजर के घर में बावरिया गैंग ने धावा बोल दिया। चोर घर में घुसकर सवा लाख नगद और एक लाख रुपये के आभूषण ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बावरिया गिरोह की तलाश में जुटी।
सारनाथ थाना क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में राजकुमार का मकान है, जो आजमगढ़ की यूनियन बैंक में बतौर वरिष्ठ प्रबंधक कार्यरत हैं। मंगलवार रात को 5 की संख्या में बावरिया गिरोह के लोग बाउंड्री फांद कर मकान में घुस गए। इसके बाद घर के पिछले हिस्से की खिड़की का ग्रिल निकालकर कमरे में घुस आए।
घर में बिखरा पड़ा सामान
वहीं से चोरों ने अलमारी में से सवा लाख रुपया कैश और सोने की चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, सहित एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण सफाया कर दिया। जब सुबह पत्नी अंजली राज ने उठकर बाहर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दोनों दरवाजे नायलॉन की रस्सी से बंधे थे। पिछले दरवाजे से पीछे गईं तो खिड़की का ग्रिल निकला था और सामान कमरे में बिखरा था।
इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो देखा कि 5 की संख्या में बावरिया गिरोह के लोग थे। सभी हाफ पेंट, बनियान, कमर में गमछा बांधे थे। हाथों में गुलेल और कमर में बांका था।

इसी खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर घर में घुसे
मौके पर कैंट क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह ने निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बावरिया गिरोह की तलाश की जा रही है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ दिनों पहले भी इस गिरोह को कृष्णा नगर कॉलोनी में सक्रिय देखा गया था।