फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia Schoolgirls eat Halua 12 condition worsened

सरकारी स्कूल में छात्राओं ने खाया हलुआ, 12 की हालत बिगड़ी, भर्ती

Fri, 25 Aug 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 25 Aug 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
Ballia Schoolgirls eat Halua 12 condition worsened
बीमार छात्रा का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

बलिया के कस्तूरबा बालिका विद्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब दर्जनभर छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। छात्राओं को आनन-फानन में पीएचसी खेजुरी में भर्ती कराया गया, जहां पांच छात्राओं की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया फूड प्वाजनिंग की बात बताई गई, लेकिन सीएमएस का कहना है कि छात्राओं को वायरल इन्फेक्शन है।  खेजुरी थाना क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय पंद्रह में गुरुवार की सुबह नाश्ता करने के बाद करीब दर्जनभर छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी, दस्त होने लगी।
विज्ञापन


इस पर आनन-फानन में सभी को पीएचसी खेजुरी पहुंचाया गया, जहां पांच छात्राओं की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। छात्राओं में अंशु (10), ब्यूटी (12), संध्या (10), अंजली (10) व सिद्धी (13) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कक्षा छह की छात्राएं हैं। बच्चियों की हालत खराब होने की सूचना मिलने पर परिवार वाले जिला चिकित्सालय पहुंच गए। उधर, वार्डेन रुचि सिंह का कहना है कि विद्यालय में 90 छात्राएं हैं, सभी को सुबह में नाश्ता के लिए हलुआ दिया गया था।

कुछ छात्राओं को सिर दर्द व बुखार होने पर दवा दिया गया था। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत अधिक खराब होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed