फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   babatpur airport person caught with false identity card

फर्जी आईडी लेकर विमान से यात्रा कर रहा युवक बाबतपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 26 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
babatpur airport person caught with false identity card
बाबतपुर एयरपोर्ट
फर्जी आईडी लेकर विमान से यात्रा कर रहे नवनीत जायसवाल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप सही पाए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। एक ही टिकट से दो यात्रियों के यात्रा करने की जानकारी सामने आने पर मामला सामने आया।  
विज्ञापन


रविवार को दो यात्री मुंबई जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों को इंडिगो एयरलाइंस से मुंबई जाना थ। नवनीत जायसवाल फर्जी आईडी लेकर पहुंचा और बोर्डिंग करा कर विमान में सवार हो गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद नवनीत जायसवाल वास्तविक टिकट धारक पहुंचा उसका टिकट और आईडी देखकर एयरलाइन कर्मी हैरान हो गए। पहले से बोर्डिंग कराकर विमान में बैठे युवक को विमान से उतारा गया और मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के  बाद मौके पर एसओ फूलपुर अनिल सिंह पहुंचे। पड़ताल में पता चला कि विमान में पहले सवार होने वाला युवक फर्जी आईडी लेकर आया था। उसका वास्तविक नाम मनोज कुमार पाल निवासी जौनपुर है। वह नवनीत जायसवाल के नाम फर्जी ड्राईविंग लाइसेंस बनवाकर आया था।


पुलिस ने धोखाधड़ी  का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। एसओ फूलपुर अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज ने एक ट्रेवेल एजेंट की मदद से ऐसा किया है। जिस ट्रेवेल एजेंट ने नवनीत का टिकट बनवाया उसी ने मनोज को धोखाधड़ी करने का ऐसा रास्ता बताया। ट्रेवेल एजेंट से भी पूछताछ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed