फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh Father refuses to accept dead body of history sheeter son

पिता ने ईनामी बदमाश का शव लेने से किया इंकार, प्रधान ने किया अंतिम संस्कार

Sat, 05 Aug 2017 01:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 05 Aug 2017 01:41 PM IST
Azamgarh Father refuses to accept dead body of history sheeter son
मुठभेड़ में मारा गया जयहिंद यादव - फोटो : अमर उजाला

यूपी के आजमगढ़ में पुलिस की मुठभेड़ में गुरुवार को मारे गए ईनामी बदमाश जयहिंद यादव की लाश लेने से घर वालों ने इंकार कर दिया। शुक्रवार को उसके पड़ोसी ग्राम प्रधान शिवपूजन यादव ने अंतिम संस्कार किया।



उधर एनकाउंटर के बाद जयहिंद के पास से बरामद हुई बाइक पुलिस की जांच में लूट की निकली। पूर्वांचल में आतंक का पर्याय रहा तरवां थाना क्षेत्र के खिलवा कंचनपुर गांव निवासी जयहिंद यादव दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई कक्षा नौ का छात्र है।


जयहिंद की हरकतों से पूरा परिवार परेशान था और उससे बातचीत नहीं करता था। यही कारण है कि जयहिंद की अभी तक शादी नहीं हुई थी। पिता शिवपूजन परिवार चलाने के लिए गांव-गांव किसानों से गल्ला खरीदकर बेचा करते हैं। जबकि जयहिंद आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करता था।
विज्ञापन


गुरुवार को मेंहनगर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से रामघाट कुटी के पास मुठभेड़ कर उसे मार गिराया, जबकि दो साथी भाग निकले। जयहिंद के मारे जाने के बाद पुलिस ने उसके घर वालों से संपर्क किया लेकिन पिता ने शव लेने से इंकार कर दिया।

ऐसे में पुलिस ने जयहिंद के पट्टीदार और ग्राम प्रधान रामअवध यादव से संपर्क किया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद ग्राम प्रधान ने जयहिंद का तमसा नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर घटना के बाद जयहिंद के पास से बरामद बाइक लूट की निकली।


इसे वर्ष 2016 में अतरौलिया थाना क्षेत्र से लूटा था। वह बाइक का नंबर बदलकर उससे चल रहा था। पुलिस बाइक के असली मालिक की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि जयहिंद की लाश का अंतिम संस्कार उसके गांव के प्रधान रामअवध यादव ने किया।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed