{"_id":"594fb2ab4f1c1b364e8b46fb","slug":"azamgarh-family-car-accident-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":" ईद मनाने जा रहे परिवार की पलटी कार, महिला की मौत, पति-बेटा और बेटी घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईद मनाने जा रहे परिवार की पलटी कार, महिला की मौत, पति-बेटा और बेटी घायल
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद मनाने के लिए लखनऊ से मऊ जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। आजमगढ़ जिले के रानीपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर
निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति, बेटा और बेटी घायल हो गए। घटना रविवार अहले सुबह की है
। घायलों का इलाज मऊ के अस्पताल में चल रहा है। ये लोग ईद मनाने के लिए लखनऊ से मऊ जिले के घोसी स्थित अपने घर जा रहे थे।
मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी गुड्डू (50) पुत्र युसूफ परिवार सहित लखनऊ रहते हैं।
ईद का पर्व अपने घर मनाने के लिए गुड्डू अपने पत्नी जरीना (45), बेटा मोहसीन (22), बेटी मोतीरा (13) के साथ शनिवार की रात लखनऊ से कार से घर जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर के समीप पहुंची कि कार अनियंत्रित हो गई और फोरलेन के लिए निर्माणाधीन नाले में जा गिरी।
इस हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में सभी को नाले से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सबके जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में जरीना की मौत हो गई।
उधर घटना की सूचना मिलने पर गुड्डू के परिवार के लोग पहुंच गए और जरीना का शव सहित अन्य घायलों को अपने साथ लेकर मऊ चले गए। वहां घायलों का किसी अस्पताल में इलाज चल रहा।