{"_id":"5d31c4fc8ebc3e6cc17cac95","slug":"a-person-with-his-wife-and-three-son-attempt-to-suicide-by-fire-in-front-of-sp-office-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ऑफिस के सामने परिवार ने अपने ऊपर उड़ेला मिट्टी का तेल, आग लगाकर जान देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसपी ऑफिस के सामने परिवार ने अपने ऊपर उड़ेला मिट्टी का तेल, आग लगाकर जान देने की कोशिश
Fri, 19 Jul 2019 06:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 19 Jul 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
तीन मासूम के साथ तीन बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक युवक ने एसपी कार्यालय के सामने एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन मासूमों के साथ आग लगाकर जान देने की कोशिश की। इससे पुलिस महकमे के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
जौनपुर एसपी कार्यालय के सामने नगौली निवासी राजेंद्र विश्व कर्मा ने अपने और अपनी पत्नी के साथ तीन मासूम बच्चों के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया, और आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने सभी को मौके से हटाया, उसके बाद पीड़ितों को एसपी के सामने लाया गया जहां एसपी ने उनकी पूरी बात सुनी और अपने पुलिस को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया। उधर पीड़ित ने एसओ सुजानगंज पर जमीन के विवाद में सुनवाई ना करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन