{"_id":"590770544f1c1bcc3a4426ae","slug":"a-buisnessman-mudrer-in-bansdih-of-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया के बांसडीह में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, नगर पंचायत चेयरमैन पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया के बांसडीह में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, नगर पंचायत चेयरमैन पर आरोप
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 01 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में भारी संख्या में फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के उत्तर टोला में सोमवार की देर शाम साढ़े आठ बजे के करीब युवा व्यवसायी राजू सेठ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने चेयरमैन सुनील सिंह बबलू पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना का कारण लेनदेन का विवाद बताया गया है।
बताया जाता है कि सीमेंट व्यवसायी राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजू (45) उत्तर टोला निवासी अपने मित्र संतोष सिंह के घर पर किसी कार्य से गए हुए थे। इसी दौरान बांसडीह नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील सिंह बबलू वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उनका राजेश से विवाद हो गया।
इसी दौरान चेयरमैन ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद आनन फानन में राजेश को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने कहा कि व्यवसायी की हत्या में चेयरमैन पर आरोप लगाए जाने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।