फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a 9th class girl school lift her school due to unwanted comment

मनचलों की छींटाकशी से परेशान 9वीं की छात्रा ने उठा लिया ये कदम

Thu, 09 Mar 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया Updated Thu, 09 Mar 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
a 9th class girl school lift her school due to unwanted comment
100 नंबर फेल तो लिखित तहरीर की भी नहीं हुई सुनवाई - फोटो : demo
एक तरफ महिला दिवस पर उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ एक छात्रा को मनबढ़ के आतंक के कारण ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है जिससे उसके कैरियर पर प्रभाव पड़ेगा। दरअसल़ बलिया जिले में एक गांव में मनचलों की कारगुजारियों से छात्राएं परेशान हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को एक युवक द्वारा 9वीं की छात्रा के साथ छींटाकशी करने का मामला प्रकाश में आया है। छींटकशी के डर से उस छात्रा को स्कूल छोड़ना पड़ रहा है। यह मामला है बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के सरियाव मनोबीर गांव का। जहां एक छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छींटाकशी की गई।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके भाई को मारापीटा गया। मामले में 100 नंबर पर डायल करने के साथ पीड़ित छात्रा द्वारा थाने पर भी लिखित सूचना दी गई। लेकिन अफसोस कार्रवाई के बजाय पुलिस मामले को दबाने में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के नवानगर ब्लाक के एक विद्यालय में कक्षा 9वीं की छात्रा नियमित रूप से पढ़ने जाती है। बुधवार को छात्रा का भाई उसे छोड़ने स्कूल जा रहा था कि गांव के ही एक मनचले युवक ने बहन से छींटाकशी शुरू कर दी।

जब भाई ने विरोध किया तो मनचले ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं, भाई के सामने ही छात्रा को दुष्कर्म करने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित युवक ने 100 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दी। यहीं नहीं थाने भी पहुँच कर तहरीर दी।


लेकिन पुलिस इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस बाबत सीओ रसड़ा श्रीराम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर इस प्रकार को कोई मामला है तो मुकदमा भी दर्ज होगा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed