फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ किया प्रदर्शन

सड़क नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ किया प्रदर्शन

Mon, 25 Mar 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ किया प्रदर्शन
चिरईगांव। पहड़िया बलुआ मार्ग पर भगतुआं से मिश्रपुरा संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति से आक्रोशित मिश्रपुरा और आसपास के ग्रामीणों ने रविवार को रोड नही तो वोट नहीं के नारे के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सभी राजनैतिक पार्टियों को आगाह करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व सड़क नहीं बनी तो मतदान का बहिष्कार करेंगे। किसी भी पार्टी प्रत्याशी को गांव में घूसने नहीं दिया जायेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रामजनम मिश्र ने कहा कि इस सड़क का निर्माण बीस वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक रामजीत राजभर की पहल पर मंडी परिषद से हुआ था। उसके बाद से इसकी मरम्मत नहीं की गई। सड़क पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। पैदल चलना दूभर हो गया है। इस मार्ग के मरम्मत की जिम्मेदारी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को मिली है। कहा कि कुछ दिन पूर्व एक ट्रक गिट्टी और भस्सी गिरी तो उम्मीद जगी की मरम्मत होगी। लेकिन गड्ढों में डालकर वैसे ही छोड़ दिया गया। ऐसी स्थिति में सभी ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि रोड नहीं तो वोट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मार्ग पर मिश्रपुरा, धराधर, देवरिया, बकैनी और गंगापुर गांव में निवास करने वाले लगभग दस हजार लोगों का आवागमन होता है। इसके खराब होने से आए दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। इस मौके पर दिलीप कुमार, धीरज, पुष्कर, मनोज यादव, प्रकाश, छोटई, मिलन, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed