फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हादसे में पिता-पुत्र की मौत

हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Wed, 12 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हादसे में पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के अभियां वन में मंगलवार शाम चार बजे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। म़ृतक ज्ञानपुर के चकबसुही गांव के निवासी थे। दोनों जौनपुर के बरसठी थानाक्षेत्र के सरौली गांव बेटी के घर गए थे। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ईंट लदे ट्रैक्टर को लेकर भागने में सफल रहा। बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।

ज्ञानपुर कोतवाली के चकबसुही गांव निवासी हरिशंकर यादव (55) बेटे राजेश यादव (25) के साथ अपनी बेटी की ससुराल जौनपुर जिले के बरसठी थाने के सिरौली गांव गए थे। यहां हरिश्चंद्र यादव के साथ उसकी बेटी की शादी हुई है। बेटी की ससुराल से होने के बाद पिता- पुत्र बाइक से लौट रहे थे। बाइक बेटा राजेश चला रहा था। भदोही की सीमा में जैसे ही बाइक पहुंची उसी दौरान सुरियावां- अभिया मार्ग पर अभिया वन गांव में पीछे से ईंट लादकर सुरियावां की तरफ़ आ रही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर दोनों को कुचलते हुए आग निकल गया। इससे बाइक चला रहे बेटे राजेश की यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पिता हरिशंकर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हुई। चालक ईंट लदे ट्रैक्टर को लेकर भाग निकला। पुलिस ने पिता- पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलते ही एंबुलेंस और थाने के एसआई विनोद तिवारी, एसआई इंद्रजीत यादव, एसआई रमेश सिंह और एसआई बाबूलाल यादव मौके पर पहुंचे। अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों और घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक हरिशंकर के तीन लड़कों में सबसे बड़ा लड़का राजेश था। राजेश को एक लड़की दो लड़के है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed