{"_id":"5d0400248ebc3e74ff41e1e5","slug":"1560543257540-varanasi-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का चला डंडा, 40 पशु भेजे गए कांजी हाउस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नगर निगम का चला डंडा, 40 पशु भेजे गए कांजी हाउस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शुक्रवार को शहरी क्षेत्र से पशुपालकों को बाहर करने की शुरूआत हो गई। एनजीटी के दिशा निर्देश व इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई इस कार्रवाई से पहले दिन हड़कंप मच गया। मामूली विरोध के बीच नगर निगम के पशु बंदी दस्ते को पशुपालकों के दरवाजे तोड़कर पशुओं को घरों से बाहर निकालना पड़ा। पहले दिन चार पशुपालकों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 40 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेजा गया। इस कार्रवाई के विरोध में पशुपालकों ने चौक थाने में तहरीर दी है। तहरीर में नगर निगम टीम पर जबरन घर में घुसने, घर की महिलाओं के कपड़े खींचने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।
पशुओं को शहर से बाहर करने के लिए नगर निगम की टीम सुबह 11 बजे चौक क्षेत्र में भारी फ ोर्स के साथ पहुंची। अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रशासन, पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम ने मणिकर्णिका में साजन सरदार व गढ़वासी टोला में विजय यादव, ब्रह्मनाल में प्रकाश यादव समेत कुल चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 पशुओं को खूंटे से उठा लिया। इस बीच कुछ पशुओं को घर में बंद करने की भी कोशिश की गई लेकिन प्रशासन कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था क्योंकि नगर आयुक्त को इस कार्रवाई के बाबत हाईकोर्ट को 30 जून तक अवगत कराना है।
बताया जाता है कि कुछ मवेशी बच्चा देने वाली हैं और वहीं कई बीमार हैं। उधर, देर शाम नगर आयुक्त से कैंप कार्यालय पर पशुपालकों ने वार्ता की लेकिन नियमों का हवाला देते हुए नगर आयुक्त ने पशुओं को शहर से बाहर करने का निर्देश दिया। कहा कि हलफनामा और जुर्माना देने पर ही पशुओं को छोड़ा जाएगा।