फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सात के खिलाफ केस--

सात के खिलाफ केस--

Mon, 19 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सात के खिलाफ केस--
बड़ागांव। दहेज में दस लाख रुपये की मांग न पूरी होने पर ससुराल के लोगों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता की तहरीर पर बड़ागांव थाने में पति सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ रविवार को दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फूलपुर थाना अंतर्गत बहुतरा गांव निवासी प्रेमचंद यादव की बेटी सरिता का विवाह 28 नवंबर 2011 को भदोही जिले के चक इनायत नगर निवासी मोहन लाल यादव के बेटे चंद्रेश के साथ हुई थी। सरिता के अनुसार शादी में साढ़े सात लाख रुपये और तकरीबन साढ़े चार लाख रुपये का सामान दहेज में दिया गया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दस लाख रुपये की मांग के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर 27 मार्च 2016 को सरिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। सरिता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर सरिता के पति चंद्रेश, सास-ससुर, दो जेठ और दो जेठानी के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed