फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   13,445 जवान चुनाव में संभालेंगे सुरक्षा की कमान

13,445 जवान चुनाव में संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Mon, 25 Mar 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
13,445 जवान चुनाव में संभालेंगे सुरक्षा की कमान
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को जिले में होने वाले मतदान और मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। इस बार चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के 13,445 जवान तैनात किए जाएंगे। जिला पुलिस के पास उपलब्ध तीन और गैर जनपदों से आने वाले ड्रोन कैमरों से मतदान केंद्रों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों की निगहबानी की जाएगी। साथ ही, शहर के प्रमुख 34 चौराहों पर हाल में लगाए गए कैमरों का उपयोग भी निगहबानी के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में 45 इंस्पेक्टर, 560 सब इंस्पेक्टर, 965 हेड कांस्टेबल और 2360 कांस्टेबल तैनात हैं। इनके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए गैर जनपदों से 325 सब इंस्पेक्टर, 600 दरोगा और 2200 कांस्टेबल की मांग की गई है। इसके साथ ही 64 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स मांगी गई है, जिसके तहत दो कंपनी के जवान शहर आ गए हैं। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि भय मुक्त माहौल में निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक जिले में पुलिस 12120 लोगों को पाबंद कर चुकी है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिले के अति संवेदनशील 11 मजरों में इसे लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, जिले के 10661 लाइसेंसी असलहों में से 4632 पुलिस द्वारा जमा कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम चुनाव के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 10 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू की थी। तब से अब तक जिले की पुलिस ने 34 अवैध असलहे और 60 कारतूस जब्त किए। 55 के खिलाफ गुंडा एक्ट व नौ के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई कर दो लोगों को जिलाबदर किया गया। इस बीच 127 वारंटियों की धरपकड़ के साथ ही 6200 लीटर देशी और 11300 लीटर अंग्रेजी अपमिश्रित शराब बरामद की गई।

लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। आईजी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार ने दो टूक कहा है कि नशे के आदी, अनुशासनहीन, बीमार, 55 वर्ष की उम्र से ज्यादा के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चुनाव में न लगाई जाए। वहीं, जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, उनकी ड्यूटी भी चुनाव में नहीं लगाई जाएगी। उधर, चुनाव के पहले चरण में 14 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर जिला पुलिस के 125 दरोगा गाजियाबाद के लिए और 143 हेड कांस्टेबल व 968 सिपाही सहारनपुर जिले के लिए मांगे गए हैं। वहीं, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर जिला पुलिस के 125 दरोगा, 143 हेड कांस्टेबल व 1160 कांस्टेबल अमरोहा जिले के लिए मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed