{"_id":"585e9a134f1c1b1864e3cf71","slug":"12-lakh-looted-in-raur-baba-temple-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में राऊर बाबा मंदिर से 12 लाख की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में राऊर बाबा मंदिर से 12 लाख की लूट
टीम डिजिटल,वाराणसी / जौनपुर
Updated Sat, 24 Dec 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई गांव में राऊरबाबा मंदिर में शुक्रवार की रात बदमाशों ने दो लोगों को बंधक बनाकर 12 लाख से अधिक की नकदी और जेवर लूट लिया। सूचना पर रात में पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
राऊरबाबा के मंदिर में देश भर से लोग आते हैं। मंदिर में नकदी के अलावा सोने और चांदी के जेवरात भी चढ़ाए जाते हैं। शुक्रवार की रात मंदिर में रामायण का पाठ और भंडारा हुआ था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंदिर की रखवाली के लिए अर्जुन और भीम दोनों भाई बरामदे में सो रहे थे।
दोनों भाइयों ने बताया कि आधी रात के बाद मंदिर में छह बदमाश पहुंचे और हम दोनों के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद मंदिर के ताले तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात समेत 12 लाख से अधिक का माल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
फिर पुुलिस को सूचना दी गई। रात में ही पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
राऊर बाबा मंदिर के महंत जोखन गोसाई, लक्ष्मीकांत गोसाई, छोटेलाल गोसाई, चिंताहरण, जयश्री गोसाई, रामनिरंजन गोसाई एवं रामचंदर गोसाई समेत 10 लोगों ने ताले लगाए हैं। पूर्व में हुए विवाद के बाद पुलिस की सहमति पर सभी ने ताले लगाए हैं।
एसपी अतुल सक्सेना ने कहा कि बक्शा पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। अगर मंदिर से लूट हुई है तो गंभीर बात है। घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।