फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime in varanasi Younger brother stabbed with knife in cheese shop dispute admitted to Divisional Hospital

वाराणसी: पनीर की दुकान के विवाद में छोटे भाई को घोंपा चाकू, मंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 28 Jan 2022 09:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Jan 2022 09:01 PM IST
सार

जैतपुरा थाना अंतर्गत अशोक विहार कॉलोनी निवासी मनोज यादव और बाबा यादव (35 वर्ष) के बीच कॉलोनी में ही दूध व पनीर की दुकान को लेकर कई माह से विवाद चला आ रहा है। सुबह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों भाईयों में मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
crime in varanasi Younger brother stabbed with knife in cheese shop dispute  admitted to Divisional Hospital
घायल का मंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज

विस्तार

वाराणसी के अशोक विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह दूध और पनीर की दुकान के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान छोटे भाई को परिजनों ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन


जैतपुरा थाना अंतर्गत अशोक विहार कॉलोनी निवासी मनोज यादव और बाबा यादव (35 वर्ष) के बीच कॉलोनी में ही दूध व पनीर की दुकान को लेकर कई माह से विवाद चला आ रहा है। सुबह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों भाईयों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


गुस्से में आकर बड़े भाई मनोज ने पनीर काटने वाले चाकू से बाबा यादव के पेट में वार कर दिया। पेट में चाकू घोंपने के बाद बड़ा भाई घटनास्थल से भाग निकला।  परिजनों के चीखने चिल्लाने पर जुटे आसपास के लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाबा को तीन पुत्रियां है, इसे लेकर मनोज लगातार उससे कहता था कि तुम्हारी वंशावली नहीं चलेगी और यह दुकान तुम मेरे नाम कर दो। इसे लेकर आए दिन दोनों भाईयों में किचकिच होती थी। इंस्पेक्टर जैतपुरा प्रभुकांत ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजनों के अनुसार उपचार के बाद ही कुछ निर्णय लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed