मऊ में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को गोली मारकर लूटी बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमुई प्लांट के पास शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मार दी। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद में भर्ती कराया गया।
घायल युवक वंश बहादुर (30) पुत्र लालसा आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के उसरी कादीपुर गांव का निवासी है। शुक्रवार को वह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के करहा निवासी अपने मौसा को छोड़ने के लिए उनके घर आया था। मौसा को छोड़कर युवक अपने घर उसरी कादीपुर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक जमुई प्लांट के पास पहुंची, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने वंश बहादुर को ओवरटेक करते हुए उसके ऊपर फायर कर दिए।
फायरिंग में दो गोली वंश बहादुर को लगी है। वह लहूलुहान होकर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान बदमाश रुके और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ नंदलाल व कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। अभी घायल पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति का अरसे से चले आ रहे विवाद को देखते हुए जांच की जा रही है।