{"_id":"5fa933ebac0e4a4eb8775b88","slug":"crime-in-ballia-miscreants-looted-two-lakhs-after-realizing-the-franchise-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में फ्रेंचाइजी संचालक से असलहा सटाकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने दो लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में फ्रेंचाइजी संचालक से असलहा सटाकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने दो लाख लूटे
Mon, 09 Nov 2020 05:52 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 09 Nov 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के सिसवार राघोपुर मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एसबीआई फ्रेंचाइजी संचालक से असलहे के बल पर दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। लूट की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के सिसवार गांव में अभिषेक कुमार सिंह की भारतीय स्टेट बैंक की फ्रेंचाइजी है। वह एसबीआई रसड़ा से दो लाख रुपये बैग में रखकर बाइक से फ्रेंचाइजी पर जा रहे थे। जैसे ही सिसवार-राघोपुर मार्ग पर पहुंचे कि पहले से ही मौजूद बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और असलहा सटाकर बैग छीनकर राघोपुर की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
बैग में दो लाख रुपये के अलावा आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं की पासबुक भी थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने मामले की सूचना अपने भाई तथा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई। सूचना पर एसपी देवेंद्र नाथ समेत एएसपी, सीओ रसड़ा व स्वॉट टीम ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया और पीड़ित से लूट के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन