फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cricketer from varanasi md saif creates history by scoring double century for Railways

Ranji Trophy: रेलवे की ओर से चमका बनारस के सैफ का बल्ला, दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास

Thu, 05 Jan 2023 01:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 05 Jan 2023 01:35 PM IST
सार

वाराणसी के पांडेयपुर निवासी मोहम्मद सैफ ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है।जम्मू कश्मीर के खिलाफ रेलवे की ओर से सैफ 293 गेंदों में 30 चौके और तीन छक्कों की मदद से 233 रन बनाकर नाबाद रहे। 

विज्ञापन
Cricketer from varanasi md saif creates history by scoring double century for Railways
मोहम्मद सैफ ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में रेलवे के लिए खेलने वाले वाराणसी के मोहम्मद सैफ ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगा दिया है। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सैफ 233 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 30 चौके और तीन छक्का लगाया। वाराणसी के पांडेयपुर निवासी मोहम्मद सैफ ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन


इस सफलता के बाद सैफ जिले के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ा है। गुजरात के सूरत में चल रहे रणजी क्रिकेट मैच में जम्मू कश्मीर के खिलाफ रेलवे की ओर से पहली इनिंग में खेलते हुए सैफ 293 गेंदों में 30 चौके और तीन छक्कों की मदद से 233 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

रेलवे की ओर से दूसरी बार खेल रहे सैफ

भारतीय रेलवे की ओर से दूसरी बार रणजी खेल रहे सैफ ने फोन पर बताया कि जब मैंने खेलना शुरू किया तो सोचा नहीं इतने रन बना पाऊंगा, लेकिन क्रीज पर उतरा तो रिकॉर्ड बन गया।  सैफ ने बताया कि सिगरा स्टेडियम के प्रशिक्षक अमल चतुर्वेदी से चार साल तक बल्लेबाजी की बारीकियों को सीखकर लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चार साल अभ्यास के दौरान 2013 में अंडर 19 इंडिया टीम में पहली बार खेला। इसके बाद केनरा बैंक में नौकरी लगने के बाद चार साल तक केनरा बैंक की ओर से खेला। वर्ष 2021 में बैंक की नौकरी छोड़कर रेलवे की ओर से खेलना शुरू किया। 

सैफ ने अकेले संभाली रेलवे की बल्लेबाजी

33वां फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेल रहे सैफ इस फॉर्मेट में दो हजार से अधिक रन बना चुके हैं। उन्होंने अब तक पांच शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। रेलवे ने शून्य के स्कोर पर पहला और 14 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया था। 136 रनों तक उनके पांच विकेट गिर चुके थे, लेकिन सैफ ने एक छोर संभाले रखा। दूसरे छोर से विकेट गिर रहे होने के बावजूद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। सैफ के बाद दूसरा सर्वोच्च स्कोर केवल 32 रनों का रहा। 

सैफ के घर में खुशी का माहौल

Cricketer from varanasi md saif creates history by scoring double century for Railways
मोहम्मद सैफ - फोटो : अमर उजाला

प्रशिक्षक अमल चतुर्वेदी ने बताया कि सैफ बेहतर बल्लेबाज है। शुरुआती प्रदर्शन अच्छा था जिसकी बदौलत सैफ एक साल अंडर-16 में धोनी फाउंडेशन की ओर से भी खेला। अंगुली में चोट लगने के कारण दो बार रणजी ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन न होने काफी पीछे रह गए। अब भारतीय रेलवे की ओर से शानदार प्रदर्शन कर काशी का मान बढ़ाया है।

पांडेयपुर में फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम करने वाले मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि चार बच्चों में सबसे बडे़ सैफ रेलवे की ओर से खेलकर काशी का मान बढ़ा रहे हैं। इसको लेकर घर में खुशी का माहौल है। जबकि दूसरे बेटे मो. जैद भी यूपी टीम की ओर अंडर-14 अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed