{"_id":"01db5397a1068502744c2a78fa99f676","slug":"crash-death-of-bhu-in-garden-specialist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बीएचयू उद्यान विशेषज्ञ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बीएचयू उद्यान विशेषज्ञ की मौत
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sat, 04 Jul 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोडि़यन का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार सफारी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बीएचयू वाराणसी के उद्यान विशेषज्ञ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर सरैया गांव निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह (47) वाराणसी में स्थित बीएचयू में उद्यान विशेषज्ञ थे। सुरेंद्र सपरिवार बीएचयू हैदराबाद कॉलोनी में रहते थे। गुरुवार की रात वे वाराणसी के ही डॉ. सुदीप सिंह (36) पुत्र एसपी सिंह निवासी ब्रिज इंक्लेव, डॉ. अंकुर सिंह (35) पुत्र आदित्य निवासी टैगोर टाउन और चालक रवींद्र शर्मा (34) पुत्र शिव दत्त निवासी
बुलंदशहर के साथ सफारी से लखनऊ जा रहे थे। सफारी कमरौली थाना क्षेत्र के गोडियन का पुरवा गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में प्रोफेसर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।