फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   COvid fouth wave update 10 new patients found in four days in varanasi speed of corona test increased

वाराणसी में कोरोना: चार दिन में 10 नए मरीज मिले, कोविड जांच की रफ्तार बढ़ी, सतर्कता बरतने की सलाह

Thu, 28 Apr 2022 10:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Apr 2022 10:34 AM IST
सार

कोरोना की संभावित लहर के बीच वाराणसी में पिछले चार दिन में 10 नए मरीज मिल चुके हैं।  इस समय जिले में एक्टिव 11 संक्रमित मरीजों में सभी होम आइसोलेशन में हैं।  

विज्ञापन
COvid fouth wave update 10 new patients found in four days in varanasi  speed of corona test increased
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है। वहीं, अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन


पिछले चार दिन में जिले में 10 नए मरीज मिल चुके हैं। जांच भी तीन से बढ़कर चार हजार तक पहुंच गई है। इस समय जिले में एक्टिव 11 संक्रमित मरीजों में सभी होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना की संभावित लहर को देखते हुए कोविड अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर संसाधनों की नए सिरे से समीक्षा कराने का निर्णय शासन ने लिया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा एक और दो मई को संक्रमण के प्रबंधन की तैयारियों का रिहर्सल करने का जो निर्देश आया है, अब उस पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मरीजों को भर्ती करने, अस्पताल में जांच, ऑक्सीजन प्लांट आदि की समीक्षा कर रिपोर्ट भी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। साथ ही कोविड अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में संसाधनों की समीक्षा की जा रही है। सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहना चाहिए। 

चार दिन में जांच का ग्राफ 
अप्रैल    सैंपल    मरीज 
27    3967    2   
26    4026    3
25    3813    2
24    3058    3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed