Varanasi Accident: रिंग रोड-2 पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत, उछलकर दूर गिरी चाची गंभीर
Varanasi News: वाराणसी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे युवक व तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के सामने रिंग रोड फेज-2 पर मंगलवार सुबह भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार अतुल कुमार पटेल (22) और तीन साल की चचेरी बहन परी पटेल की मौत हो गई। चाची सोनी पटेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन जंसा पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने चचेरे भाई और बहन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव निवासी अतुल चाची सोनी और उसकी तीन साल की बेटी परी को बाइक से लेकर सोनी के मायके कपरफोरवा गांव के लिए निकला।
रिंग रोड फेज-2 के सजोई गांव के सामने भारी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पर सोनी की गोद में बैठी परी ट्रक के नीचे आ गई। सोनी, अतुल सड़क पर दूर जा गिरे। घायलावस्था में पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अतुल और परी को मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें; UP Crime: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक करोड़ की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; चंडीगढ़ से जा रहे थे बिहार
सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण, परिजन रिंग रोड पहुंचे और सड़क जाम करने का प्रयास किया। हालांकि, तुरंत पुलिस ने ग्रामीणों का हटाया और शव को कब्जे में लिया। सूचना पर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल और एडीसीपी वैभव बांगर पहुंचे। परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विजयादशमी मेला देखने आ रही थी मायके
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अतुल के पिता रमेश की कुछ दिन पहले मौत हुई है। सोनी की बेटी परी दो बहनों में सबसे छोटी थी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव निवासी सोनी बेटी परी के साथ मायके के बाद लहिया गांव में विजयादशमी मेला देखने जाती। भतीजे अतुल पटेल की मां आशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीसी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे है, ताकि वाहन की पहचान हो सके।