फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Courier gold smuggling busted 4.8 kg gold along with Rs 11 lakh cash recovered in Varanasi

कुरियर से सोना तस्करी का भंडाफोड़: वाराणसी में 4.8 किलो सोने के साथ 11 लाख रुपये कैश बरामद, चार गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 09:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jun 2023 09:25 AM IST
सार

डीआरआई की टीम ने पीडीडीयू जंक्शन और लखनऊ से चार लोगों को गिरफ्तार करके कूरियर कंपनी के माध्यम से सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 

विज्ञापन
Courier gold smuggling busted 4.8 kg gold along with Rs 11 lakh cash recovered in Varanasi
बरामद सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) जंक्शन और लखनऊ से चार लोगों को गिरफ्तार करके कुरियर कंपनी के माध्यम से सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के पास से 3.24 करोड़ रुपये मूल्य का 4.8 किलो ग्राम सोना के साथ ही 11 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


चारों तस्करों से पूछताछ की गई, फिर उन्हें शुक्रवार को वाराणसी की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। डीआरआई की वाराणसी यूनिट को सूचना मिली थी कि कोलकाता से एक तस्कर पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से सोना लेकर पीडीडीयू नगर जंक्शन आ रहा है। इस पर टीम ने घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तलाशी में आरोपी के पास से 70 लाख रुपये मूल्य का 1200 ग्राम सोना बरामद हुआ। तस्कर की पहचान बस्ती के विनय तिवारी के तौर पर हुई। विनय से पूछताछ शुरू हुई तो उसने बताया कि वह लखनऊ स्थित ब्राइट कूरियर कंपनी में काम करता है। कूरियर कंपनी से जुड़े तीन अन्य लोग भी सोने की तस्करी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऑर्नामेंटल टॉवर्स से जगमगा उठा बनारस, इन रंग-बिरंगी तस्वीरें को देख आप भी कहेंगे वाह

विनय से मिली जानकारी के आधार पर ही लखनऊ स्थित कूरियर कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा गया। तलाशी में दो करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य के जेवर सहित 3.6 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। साथ ही 11 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। कूरियर कंपनी से गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान अयोध्या के अतुल गौड़, बस्ती के शिवनाथ और राजस्थान के राजेश कुमार के तौर पर हुई है।

चारों तस्करों से पूछताछ में उनके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में डीआरआई को अहम जानकारियां हाथ लगी है। डीआरआई के अफसरों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोग भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

दुबई और म्यांमार से कोलकाता आया सोना खरीदते थे

पूछताछ में चारों तस्करों ने बताया कि दुबई और म्यांमार से सोना अलग-अलग माध्यमों से कोलकाता लाया जाता है। नेटवर्क में शामिल लोग सोना खरीदते हैं। फिर, देश के अलग-अलग हिस्सों में इच्छुक खरीदारों को सोने की खेप पहुंचाई जाती है। कूरियर कंपनी के माध्यम से एक जगह से दूसरे स्थान तक सोने की खेप पहुंचाने में किसी को शक नहीं होता है। तस्करी का धंधा बगैर किसी रोकटोक के आसानी से चलता रहता है।

पिछले साल चलाया गया था ऑपरेशन गोल्ड रश

डीआरआई ने गत वर्ष सितंबर महीने में देश भर में ऑपरेशन गोल्ड रश अभियान चलाया था। इसके तहत कूरियर और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के गोदामों में छापा मारकर सोने की तस्करी के अनूठे तरीके का भंडाफोड़ किया गया था। इस दौरान 33.40 करोड़ रुपये मूल्य का 65.46 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। अब डीआरआई की नजर कूरियर और लॉजिस्टिक्स कंपनियों पर विशेष रूप से रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed