फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Counseling of reserved category candidates will be held on 27th in Kashi Vidyapeeth

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में 27 को होगी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग

Sun, 24 Nov 2024 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Counseling of reserved category candidates will be held on 27th in Kashi Vidyapeeth
23 को होने वाली काउंसिलिंग के टलने के बाद नई तिथि घोषित
विज्ञापन

माई सिटी रिपार्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के आरक्षित वर्ग (ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी) की तीसरी काउंसिलिंग की नई तिथि शनिवार को घोषित कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थी 27 नवंबर को काउंसिलिंग करवा सकेंगे। आरक्षित वर्ग की काउंसिलिंग पहले 23 नवंबर को होनी थी। इसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थगित कर दिया था। इसका आदेश 21 नवंबर को ही जारी कर दिया गया था। तब से अभ्यर्थियों को नई तिथि का इंतजार था।

कुलसचिव डाॅ. सुनीता पांडेय ने बताया कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया 27 नवंबर को होगी। इसके बाद अर्ह अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जाएगी। यदि अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में फीस जमा नहीं करता है तो उसे दोबारा मौका नहीं मिलेगा। कहा कि प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन संबंधित विभाग में होगा, इस वजह से काउंसिलिंग स्थल वाले विभाग में पठन-पाठन स्थगित रहेगा। कक्षाएं ऑनलाइन मोड में चलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed