फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   council schools attendance of children increased through call campaign in of Varanasi

बुलावा अभियान: तीन दिन स्कूल नहीं आए तो बच्चे को कर रहे फोन, छठवें दिन घर पहुंच रहे मास्टर जी

Tue, 19 Dec 2023 12:12 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Dec 2023 12:12 PM IST
सार

बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि योजना के तहत एक टीम बनाई गई है। स्कूल में एक नोडल शिक्षक भी बनाया गया है। एक दिसंबर से अब तक 5 फीसदी बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है। 

विज्ञापन
council schools attendance of children increased through call campaign in of Varanasi
स्कूल जाते बच्चे। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का पता लगाने अब शिक्षक उनके घर पहुंच रहे हैं। तीन दिन तक स्कूल नहीं पहुंचने वाले बच्चों के अभिभावकों को पहले शिक्षक फोन कर रहे हैं। अगर 6 दिन तक स्कूल नहीं पहुंच रहे तो ग्राम प्रधान, सहायक शिक्षक और हेड मास्टर घर जाकर माता-पिता को बच्चे को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सरकार के आदेश के बाद जिले में 1 दिसंबर से अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके बाद से परिषदीय विद्यालयों में 5 फीसदी बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि योजना के तहत एक टीम बनाई गई है। स्कूल में एक नोडल शिक्षक भी बनाया गया है। एक दिसंबर से अब तक 5 फीसदी बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है। वर्तमान में बच्चों की औसतन उपस्थिति 70 फीसदी है। दिसंबर के अंत तक 10 फीसदी उपस्थिति बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


बुलावा अभियान में बच्चों की बढ़ी उपस्थिति
बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि तीन माह पहले बुलावा अभियान की शुरुआत की गई थी। हर माह कम उपस्थिति वाले 150 विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया था। अभियान के बाद जहां फीसदी बच्चे स्कूल आते थे वहां 70 से 75 व जहां 80 फीसदी आते थे वहां 90 फीसदी उपस्थिति बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed