फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Case Manoj Yadav assets worth Rs 13.53 crore seized money invested in real estate in Varanasi

Cough Syrup Case: मनोज यादव की 13.53 करोड़ की संपत्ति जब्त, रियल एस्टेट में खपाई कमाई; पढ़ें- पूरा मामला

Wed, 25 Feb 2026 04:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Feb 2026 04:15 PM IST
सार

Varanasi News: कफ सिरप मामले में मनोज यादव की 13.53 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, मनोज यादव एलएमएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर है। 

विज्ञापन
Cough Syrup Case Manoj Yadav assets worth Rs 13.53 crore seized money invested in real estate in Varanasi
कफ सिरप मामले का आरोपी मनोज यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोडीन युक्त कफ सिरप के आरोपी सिंडिकेट इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मनोज यादव और उसकी पत्नी मीनू यादव, बेटे लक्ष्य यादव की मंगलवार को 13.53 करोड़ की चल व अचल संपत्ति सील कर दी गई। इनमें से बैंक के सात अलग-अलग खातों में जमा 86 लाख से ज्यादा रुपये फ्रीज किए गए। मनोज और लक्ष्य पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित है। 

विज्ञापन


यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस और एसआईटी ने की है। कोतवाली एसीपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मनोज यादव एलएमएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर है। 
विज्ञापन


कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री से अर्जित संपत्ति का निवेश मनोज ने अपनी रियल एस्टेट कंपनी एमएसएस इंफ्रा में किया है। जैतपुरा के औसानगंज निवासी मनोज यादव ने शुभम जायसवाल के साथ मिलकर फर्जी व कूटरचित ई-वे बिल तैयार कर कफ सिरप की खरीद-बिक्री वाराणसी समेत पूर्वांचल में की है। इसका इस्तेमाल नशे के लिए किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; BHU Campus Placement: बीकॉम और एमकॉम सहित हेरिटेज कॉन्फ्लिक्ट कोर्स में भी मिला प्लेसमेंट, छह मेधावियों को ऑफर

मनोज के सूजाबाद गोदाम को सील किया जा चुका है जहां से कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद हुई थी। एसआईटी और कोतवाली पुलिस की टीम ने वांछित मनोज यादव के ईश्वरगंगी चंपाबाग टॉवर अपार्टमेंट में चौथे मंजिल का फ्लैट, पिंडरा, राजातालाब, सारनाथ, मिर्जामुराद, शिवपुर समेत आसपास क्षेत्रों में आवासीय और कृषि योग्य जमीन जब्त की है।

Cough Syrup Case Manoj Yadav assets worth Rs 13.53 crore seized money invested in real estate in Varanasi
कफ सिरप मामले के आरोपी मनोज यादव की संपत्ति जब्त करती टीम - फोटो : अमर उजाला

इन संपत्तियों का बाजार मूल्य 12 करोड़ 66 लाख 54 हजार रुपये है। आरोपी ने अपराध से अर्जित रुपये से ही अपने, पत्नी और बेटे के नाम से संदहा, मुनारी, शिवपुर के बनवारीपुर, पिंडरा के अठगांवा, जगदीशपुर, मेंहदीगंज, राजातालाब, खजुरी में जमीन खरीदी। नीचीबाग स्थित एक्सिस बैंक में दो खाते, सिंडिकेट फर्म, एलएमएस इंफ्रा, बेटे लक्ष्य यादव, पत्नी मीनू यादव समेत कुल सात बैंक खातों में 86 लाख 51 हजार 923 रुपये फ्रीज किए गए। एसीपी कोतवाली के अनुसार कुल 13 करोड़ 53 लाख 5 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। 



शराब ठेके और पेट्रोल पंप में निवेश की जानकारी जुटा रही एसआईटी
एसआईटी की जांच में सामने आया कि शुभम जायसवाल, अमित सिंह टाटा, मनोज यादव सहित अन्य आरोपियों ने शराब के कारोबार में भी निवेश किया है। परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम पर शराब ठेके लिए गए हैं। कज्जाकपुरा-भदऊ चुंगी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप भी कफ सिरप के की कमाई से मिले रुपये की बदौलत संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा रोहनिया, लहरतारा, कज्जाकपुरा, परेडकोठी, खोजवा समेत आसपास क्षेत्रों में शराब ठेके सिंडिकेट के तौर पर शुभम जायसवाल और उसके सहयोगियों ने मैनेज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed