फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Case A reward of Rs 75 000 has been announced for information leading to the arrest of Shubham Jai

Cough Syrup Case: अब शुभम जायसवाल पर 75 हजार का इनाम, अवैध तस्करी में प्रतीक और धर्मेंद्र कुमार गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 05:14 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 31 Dec 2025 05:14 AM IST
सार

कोडिन युक्त कफ सिरप के सिंडिकेट शैली ट्रेडर्स के कर्ताधर्ता शुभम जायसवाल पर 75 हजार का इनाम हो गया है। 50 हजार कमिश्नरेट पुलिस और सोनभद्र पुलिस ने भी 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
Cough Syrup Case A reward of Rs 75 000 has been announced for information leading to the arrest of Shubham Jai
सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोडिन युक्त कफ सिरप के सिंडिकेट शैली ट्रेडर्स के कर्ताधर्ता शुभम जायसवाल पर 75 हजार का इनाम हो गया है। 50 हजार कमिश्नरेट पुलिस और सोनभद्र पुलिस ने भी 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। गाजियाबाद पुलिस भी इनाम बढ़ाने की तैयारी में है। गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में शुभम जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। 

विज्ञापन

 
उधर, कोतवाली पुलिस ने कफ सिरप की अवैध तस्करी में शिल्पी फार्मा के प्रोपराइटर पांडेयपुर के बैंक कालोनी निवासी प्रतीक कुमार और लोकेश फार्मा के प्रोपराइटर भेलूपुर के ताराधाम कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों ने अपनी फर्मों से 5.27 करोड़ की कफ सिरप की शीशी बेची है। आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजा है। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर मिश्रा के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि शैली ट्रेडर्स के कंपीटेंट पर्सन शुभम जायसवाल के कहने पर झारखंड रांची से कफ सिरप की खरीद कागजों में दिखाई गई। शैली ट्रेडर्स से फेंसेडिल कफ सिरप वाराणसी नहीं आकर बांग्लादेश भेजी जाती थी। दस गुना मुनाफा पर शुभम बेचता था। अपने कागजों पर जिन फर्मों की बिक्री दिखाई है, उन फर्मों को हमने कभी नहीं देखा है। ज्यादा पैसा कमाने की लालच में अपराध किए। दोनों आरोपी धर्मेंद्र और प्रतीक कुमार ने कूटरचित जीएसटी इनवायस, ई वे बिल का प्रयोग कर शैली ट्रेडर्स रांची से कोडीन युक्त कफ सिरप की विभिन्न फर्मों से खरीद और बिक्री करते थे। 
विज्ञापन


अधिक किराये के लालच में लाया था कोडीनयुक्त सिरप, गिरफ्तार
एटा में कोडीनयुक्त सिरप के मामले में अलीगंज पुलिस ने एक और आरोपी राजू उर्फ रजनेश को गिरफ्तार कर लिया है। यह उसी लोडर वाहन का चालक है जिसके माध्यम से सिरप को अलीगंज लाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि अधिक किराये के लालच में आकर स्पेयर पार्ट्स के साथ सिरप को लोड करके लाया था। थाना प्रभारी अलीगंज राजकुमार ने बताया कि कोडीनयुक्त सिरप मामले में 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ मंडल की 5 फर्मों के लाइसेंस निरस्त
सिरप तस्करी के मामले में आजमगढ़ मंडल की पांच मेडिकल फर्मों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, ये कार्रवाई उन फर्मों पर की गई है, जिन्होंने रांची से कफ सिरप की करीब चार लाख शीशियां खरीदी थीं। वहीं, दवाओं का लेखा-जोखा न देने पर एक अन्य मेडिकल फर्म का लाइसेंस निलंबित किया गया है।  वित्तीय वर्ष 2023-24 और 24-25 में रांची से कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप आजमगढ़ मंडल में मंगाई गई थी। दो वर्षों में इन फर्मों के यहां माल रांची से आया। जांच में पता चला कि पूर्वांचल मेडिकल एजेंसी आजमगढ़ ने 82 हजार शीशी, प्रभात मेडिकल एजेंसी मार्टीनगंज ने एक लाख 28 हजार शीशी सिरप की खरीद-बिक्री की।  


पांच करोड़ के बिल बनाने वाला पकड़ा
गाजियाबाद। तीन नवंबर 2025 को मेरठ रोड स्थित बरेली-गोरखपुर ट्रांसपोर्ट से पकड़े गए 3.40 करोड़ रुपये के कफ सिरप के मामले में क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने डीपी इंटरप्राइजेज फर्म के मालिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दीप प्रकाश गुप्ता पर अपने फर्म से पांच करोड़ रुपये की बिलिंग करने का आरोप है। वान्या इंटरप्राइजेज के मालिक विशाल उपाध्याय और आरएस फर्म के मालिक सौरभ त्यागी दीप प्रकाश गुप्ता की बोगस फर्म को कफ सिरप आपूर्ति होना दर्शाते थे। इससे उसे मोटा कमीशन मिलता था। जांच पड़ताल में एक वर्ष में इसकी फर्म से पांच करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग होना पाया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed