फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corruption disclose in BHU teacher and staff recruitment

बीएचयू में शिक्षकों की नियुक्ति में अपने पास-पराए फेल, खूब चला नंबरों का खेल

Thu, 05 Apr 2018 02:18 PM IST
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 05 Apr 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
corruption disclose in BHU teacher and staff recruitment
बीएचयू में शिक्षकों की नियुक्ति में एपीआई नंबरों के जोड़ में भी की गई गड़बड़ी - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितताओं की पोल अब परत दर परत खुलनी शुरू हो गई है।  कहीं जरूरी सर्टिफिकेट नहीं मिल रहे हैं तो कहीं नियमों की धज्जियां उड़ा दी गईं। विज्ञान संस्थान के एक विभाग में कम नंबर पाने वाले आवेदक को भी असिस्टेंट प्रोफेसर बना दिया गया है।
विज्ञापन


यहीं नहीं, कई आवेदकों के एपीआई नंबर में भी गड़बड़झाला है। इसका खुलासा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों से हो रहा है। नंबरों की सूची पर पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी समेत आठ शिक्षकों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः खुलासाः बीएचयू में नियम ताक पर रखकर कर दीं 100 से अधिक नियुक्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. त्रिपाठी के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर से प्रोफेसर के 215 पदों पर नियुक्तियां हुई थीं। आरटीआई के जवाब से पता चला है कि विश्वविद्यालय के भू-भौमिकी विभाग में ओबीसी संवर्ग के चार पदों पर नियुक्ति के लिए 37 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।

10 सितंबर, 17 को प्रो. त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई चयन समिति के सामने 28 आवेदक उपस्थित हुए। चयन समिति ने जिन चार लोगों का चयन किया, उसमें एक पीएचडी डिग्रीधारी आवेदक को नंबर कम होने के बावजूद नियुक्ति के लिए अर्ह घोषित कर दिया।

इस पद के लिए एक ही नाम के दो आवेदक थे। जिनका चयन हुआ, उनके नंबर 54 थे, जबकि नियुक्ति से वंचित रह गए आवेदक को 65 नंबर मिले थे। सूत्रों की माने तो विज्ञान संस्थान में ही ऐसे 10 से अधिक मामले हैं।

इसके अलावा आवेदकों की एपीआई स्कोर में भी धांधली की गई है। एक ही आवेदक जिसने दो अलग-अलग पोस्ट के लिए आवेदन किया था, उनकी शैक्षिक योग्यता और रिसर्च परफार्मेंस भी एक ही हैं।

बावजूद इसके दोनों नियुक्तियों के लिए पाए गए नंबरों में बड़ा अंतर है। कहा जा रहा है कि अर्हताओं के कागजात एक ही होने के बाद भी अंतर किसी निहित स्वार्थ के लिए किया गया है।

corruption disclose in BHU teacher and staff recruitment
बीएचयू के नये कुलपति प्रो. राकेश भटनागर - फोटो : अमर उजाला
पूरे मामले में बीएचयू कुलपति प्रो. राकेश भटनागर किसी भी संस्थान की छवि वहां होने वाले कार्यों में पारदर्शिता पर निर्भर रहती है। इसका असर संस्था पर पड़ता है। अनियमितता की शिकायत मिली तो नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।

शिकायत की तैयारी कर रहे शिक्षक और छात्र संगठन
शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं उजागर होने के बाद अब नए सिरे से शिकायत की तैयारी चल रही है। शिक्षकों के साथ ही राजनीतिक दलों के छात्र संगठन कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से मिलकर इसकी रणनीति बनाने लगे हैं।

अनियमितताओं के मामले में अब तक आवेदक और छात्र संगठन धरना-प्रदर्शन के साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय में दो दर्जन शिकायतें हो चुकी हैं। मामले में 100 से अधिक आरटीआई और हाईकोर्ट में 30 याचिकाएं दायर हो चुकी हैं।

अब विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आरटीआई का जवाब दिया जा रहा है और इसमें अनियमितताओं की पोल खुलती जा रही है। अब गड़बड़ियों की नई जानकारी सामने आने के बाद नए सिरे से शिकायत करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed