{"_id":"605f38c08ebc3eda727e30bf","slug":"corruption-and-crime-going-on-in-bjp-rule-sanjay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : संजय सिंह
Sat, 27 Mar 2021 07:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
होली मिलन समारोह को संबोधित करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी जिला पंचायत सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सभी जिलों में कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बलिया स्थित एक कार्यक्रम में शरीक होने से पूर्व शनिवार सुबह अस्सी स्थित एक लॉन में कार्यकर्ता सम्मेलन को उन्होंने संबोधित किया।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, मेरठ में किसान रैली में उमड़ा जनसमूह योगी सरकार की नाकामी को बताने के लिए काफी है। उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है, अपराधी बेलगाम हैं, अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। हाथरस में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या हो जाती हैं, लगातार बढ़ते बलात्कार, हत्या, लूट, डकैती आदि से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
बेरोजगारी चरम पर हैं, भर्तियों में घोटाले हो रहें हैं। प्रदेश सहप्रभारी अभिनव राय और जिला प्रभारी/प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक घर में पार्टी की नीतियों और कार्यों को अवगत कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इसके पूर्व संजय सिंह ने सुबह पार्टी के कार्यकर्ता विवेक पांडेय के पितृ शोक में दुर्गाकुंड स्थित आवास पहुंच अपनी संवेदना व्यक्त की। सम्मेलन में देवकांत वर्मा, आशीष पटेल, कैलाश पटेल, अखिलेश पांडेय, अरविंद पटेल, घनश्याम पांडेय, एजाज अहमद, अर्पित गिरी, रेखा जायसवाल, मुकेश सिंह आदि शामिल हुए।