फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus update new corona positive cases have been reported in mirzapur up covid 19

मिर्जापुर में युवती समेत चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 16 

Mon, 18 May 2020 12:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 May 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update new corona positive cases have been reported in mirzapur up covid 19
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सोमवार की सुबह एक युवती समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 हो गई है। पिछले तीन दिनों में जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या में 12 लोगों का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

 

लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंच मचा ही है। लोगों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता सताने लगी है। स्वास्थ्य महकमा और पुलिस विभाग ने नए स्थान पर मिले कोरोना संक्रमित के गांव को हाट स्पाट बनाकर संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

 

शनिवार को कछवां के संक्रमित महिला के परिवार के चार और चील्ह के सागरपुर गांव में एक ही परिवार के तीन और रविवार को जमालपुर के जफरपुरा गांव में एक संदिग्ध मिला था। सोमवार की सुबह होते ही जिले में कोरोना संक्रमितों में लगातार इजाफा होता चला गया। शाम तक कोरोना के चार नए मरीज मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पड़री थाना क्षेत्र के महेवा गांव निवासी संक्रमित व्यक्ति के भाई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दूसरी रिपोर्ट देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव के कोहरान बस्ती निवासी एक युवती की आई। युवती का पाजिटिव आना बड़ी बात है। क्योंकि युवती की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं पता चल पा रही है।

 

स्वास्थ्य महकमा भी इस बारे में पता नहीं कर सका है कि आखिर वह कोरोना के चपेट में कैसे आई। तीसरी संक्रमित चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव गांव निवासी महिला है। जो अपने पति और बच्चों के साथ बाइक से नोएडा से आई थी।

चौथा संक्रमित पड़री थाना क्षेत्र के इमरती गांव का है। जो आटो से पांच लोगों के साथ मुंबई से आया था। इसके बाद स्वास्थ्य महकमें के लोग और पुलिस ने इमरती, भोगांव व खजुरी गांव में संक्रमित के घर से 400 मीटर के दायरे को हाट स्पाट बनाकर मार्ग को सील कर दिया गया। इसके अलावा उनके संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed