फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Coronavirus update new cases reported in purvanchal district bhadohi ghazipur ballia

पूर्वांचल में आज फिर मिले कोरोना वायरस के मरीज, इन जिलों में सबसे ज्यादा संक्रमित

Wed, 24 Jun 2020 09:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Jun 2020 09:21 PM IST
सार

  • पूर्वांचल के बलिया में एक, भदोही में पांच जिले में दो मरीज मिले।
  • आजमगढ़ में एक मरीज की मौत, दो हुए स्वस्थ।
  • जौनपुर में सबसे ज्यादा 493 मरीज, वाराणसी में 364 कोरोना संक्रमित।

विज्ञापन
Coronavirus update new cases reported in purvanchal district bhadohi ghazipur ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्वांचल के बलिया, भदोही और गाजीपुर जिले में बुधवार को नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। बलिया में एक, भदोही में पांच और गाजीपुर में दो नरीज मिले हैं। आज मिले संक्रमित को मिलाकर बलिया जिले में कुल मरीजों की संख्या 99 हो गई है। इसमें से 61 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


बलिया जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शहर के विजयीपुर नई बस्ती निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक की जेवरात की दुकान है, जो सोनार मंडी स्थित लक्ष्मी मार्केट में है। एहतियात के तौर पर लक्ष्मी मार्केट को सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके अलावा विजयीपुर नई बस्ती को हॉटस्पॉट घोषित किया जाएगा। युवक को स्वास्थ्य टीम ने बसंतपुर एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


 

भदोही में मिले पांच और मरीज :
भदोही जिले में बुधवार को पांच और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 123 हो गई है। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। संक्रमितों में एक कालीन कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी है, जबकि चार अन्य की ट्रैवल हिस्ट्री स्वास्थ्य महकमे के पास भी नहीं है। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उनके परिजनों को क्वारंटीन करने की तैयारी चल रही है।

आजमगढ़ में एक की मौत, दो मरीज हुए स्वस्थ :
आजमगढ़ जिले में बुधवार को कोरोना वायरस ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। वह बीएचयू के अस्पताल में भर्ती था। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक कुल 198 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वर्तमान समय में 31 एक्टिव केस हैं। 160 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सात मरीजों की मौत हो चुकी है।

जिला            कुल मरीज        कुल मौतें
वाराणसी        364            13    
गाजीपुर            309            2        
मिर्जापुर            73            2
चंदौली            103            1            
बलिया            99            1
सोनभद्र            34            00
जौनपुर            493            9
आजमगढ़        198            7
भदोही            123            4
मऊ            86            2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed