फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Coronavirus update in up new covid 19 cases found in bhadohi ghazipur in purvanchal district near varanasi

गाजीपुर में पांच, भदोही, मिर्जापुर, बलिया, चंदौली, वाराणसी में दो-दो और आजमगढ़ में एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव

Mon, 08 Jun 2020 05:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 08 Jun 2020 05:52 PM IST
सार

  • पूर्वांचल के भदोही, चंदौली और मिर्जापुर जिले दो और सोनभद्र में आठ लोग मिले कोरोना वायरस से संक्रमित।
  • गाजीपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 165 हो गई है, तो वहीं भदोही में 75 हो गई है।
  • आजमगढ़ में सोमवार को भी एक कोरोना संक्रमित मिला। वह दिल्ली से आया है। उसने वहीं जांच भी कराई थी।

विज्ञापन
Coronavirus update in up new covid 19 cases found in bhadohi ghazipur in purvanchal district near varanasi
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पूर्वांचल के भदोही, मिर्जापुर और चंदौली में सोमवार को दो-दो कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। गाजीपुर पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 165 हो गई है, तो वहीं भदोही में 75 हो गई है। आजमगढ़ में सोमवार को भी एक कोरोना संक्रमित मिला। वह दिल्ली से आया है। उसने वहीं जांच भी कराई थी।

विज्ञापन


गाजीपुर में सोमवार को 447 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट अलग-अलग आई। इसमें एक महिला समेत कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में एक सऊदी अरब तथा चार मुंबई से आए प्रवासी हैं। सभी का स्वैब जांच के लिए दो और चार जून को भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को मोहम्मदाबाद कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन

पांचों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर जीसी मौर्य ने की है। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 165 तक पहुंच गई है। इनमें से 80 मरीज अब तक ठीक किए जा चुके हैं। दो मरीजों का जौनपुर तथा बाकी मरीजों के 83 संक्रमितों को मोहम्मदाबाद कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भदोही में दो प्रवासी संक्रमित :
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मुंबई से आए दो लोग युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक ज्ञानपुर ब्लॉक के विश्वनाथपुर और एक औराई के कठारी गांव का निवासी है। इनका सैंपल दो जून को भेजा गया था। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 75 हो गई है। इनमें 69 प्रवासी हैं। छह लोग स्थानीय हैं।

सोनभद्र में एक ही परिवार के आठ लोग कोरोना पॉजिटिव :
सोनभद्र जिले में सोमवार को एक ही परिवार के आठ लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है। सोनभद्र जिले के मारकुंडी गांव में 29 मई को मुंबई से आए एक ही परिवार के आठ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों में 38 वर्षीय व्यक्ति के अलावा उनकी 60 वर्षीय मां और  पांच बेटे-बेटियां शामिल हैं। सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था।

चंदौली में दो कोरोना पॉजिटिव मिले :
चंदौली जिले के डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि नियामताबाद ब्लॉक के गौरी गांव और बरहनी ब्लॉक के भैसा खुर्द गांव में एक-एक मरीज मिला है। दोनों मुंबई से लौटे हैं। इनका सैंपल 2 जून को भेज गया था। वहीं एक मरीज नियामताबाद ब्लॉक के लौंदा गांव का ठीक होकर घर आ गया है। जिले में अब कुल 33 संक्रमित हो गए हैं। इसमें 17 ठीक हुए, 15 एक्टिव केस हैं, जबकि एक कि मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर में भी मिले संक्रमित :
मिर्जापुर में भी सोमवार को कोरोना वायरस से दो लोग संक्रमित मिले हैं। जिले के सीखड़ ब्लॉक के विदापुर गांव में मुंबई से लौटे मां-पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 39 हो गई है। इसमें 24 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सोमवार को दो केस बढ़ने पर एक्टिव केस 15 हो गए हैं। इसमें 14 का मिर्जापुर और एक का लखनऊ में उपचार हो रहा है।
 

आजमगढ़ में सोमवार को भी एक कोरोना संक्रमित मिला। वह दिल्ली से आया है। उसने वहीं जांच भी कराई थी। वह कोयलसा ब्लाक का रहने वाला है। सीएमओं डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जनपद में अब संक्रमितों की संख्या 156 हो गई। इनमें 101 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 52 स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है। 


संक्रमित मिला व्यक्ति हरियाणा के गुरुग्राम से आया है। उसने दिल्ली में प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। इसके बाद रविवार को जनपद आ गया था। वह कोयलसा ब्लाक के गांव श्रवणपुर का रहने वाला है। दोपहर बाद दिल्ली से रिपोर्ट आई कि उस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे एंबुलेंस से कोविड अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed