फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   coronavirus one more area hotspot mubarakpur corona patient in azamgarh

यूपी: आजमगढ़ में एक और इलाका हॉटस्पॉट घोषित, घर से निकलने पर रोक, ड्रोन से रखी जा रही नजर

Sat, 11 Apr 2020 02:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Apr 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
coronavirus one more area hotspot mubarakpur corona patient in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अब तक चार कोरोना वायरस के मरीज मिल चुके हैं। शासन की ओर से जिले के मुबारकपुर कस्बे में नयापुरु सिकठी मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। मोहल्ले से किसी के भी बाहर निकलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


सभी लोग अब अपने घरों में कैद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति डोर टू डोर की जाएगी। सिर्फ स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, सफाईकर्मी आदि को ही मोहल्ले में जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही मोहल्ले और कस्बे की ड्रोन कैमरे से निगरानी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से कुछ दिन पहले सूबे के 15 जिलों में हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए थे। इसके बाद वहां पर अघोषित रूप से कर्फ्यू जैसा कर दिया गया था। अब इन चिह्नित हॉटस्पॉट में मुबारकपुर के नयापुर सिकठी मोहल्ले को भी ले लिया गया है। इस इलाके की एक मस्जिद में कुछ दिन पहले सात जमाती पकड़े गए थे, जिसमें तीन कोरोना पॉजिटिव निकले थे, वहीं मोहल्ले का एक अन्य व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही मोहल्ले में चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां पूरे कस्बे को सील कर दिया गया था। अब इसको हॉटस्पॉट में तब्दील करके लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। यहां तक कि बाहरी लोग भी अब इस मोहल्ले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इलाका पूरी तरह से सील रहेगा।

लोगों को राशन, सब्जी, दवा आदि सभी आवश्यक सेवाएं डोर टू डोर मुहैया कराई जाएंगी। इस जगह सिर्फ स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और सफाईकर्मी के ही जाने की अनुमति होगी। पूरे कस्बे की वार रूम, कैमरे से निगरानी भी शुरू करा दी गई है। दोपहर 2 बजे कमिश्नर कनक त्रिपाठी और डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने कस्बे का दौरा कर हालात का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed