{"_id":"5f12bd508ebc3e63ab02b6f3","slug":"coronavirus-new-corona-posotive-cases-found-in-varanasi-sonbhadra-covid-19-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मिले कोरोना वायरस के 51 मरीज, सोनभद्र में भी पकड़ी रफ्तार, 48 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मिले कोरोना वायरस के 51 मरीज, सोनभद्र में भी पकड़ी रफ्तार, 48 संक्रमित मिले
Sat, 18 Jul 2020 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को वाराणसी में 51 और सोनभद्र में 48 कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन ने सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
वाराणसी के सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने शनिवार को 51 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब जिलों में कुल मरीजों की संख्या 1,169 हो गई है। वहीं 513 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 31 लोगों की मौत हो गई है। फिलाहल 625 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में शनिवार को 48 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अब तक जिले में पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या 273 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने बताया कि शनिवार को पॉजिटिव मिले मरीजों को जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। पॉजिटिव मिले लोगों में अब तक 71 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अन्य 202 मरीजों का मधुपुर, जिला कारागार व जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। उधर, शुक्रवार को पॉजिटिव मिली नगर पंचायत चेयरमैन को शनिवार को वाराणसी रेफर कर दिया गया।