{"_id":"5f019330e71a0f3d2f56aae3","slug":"coronavirus-in-up-new-cases-have-been-reported-in-mirzapur-bhadohi-covid-19-corona-positive-patient","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के जिलों में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, मिर्जापुर और भदोही में मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के जिलों में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, मिर्जापुर और भदोही में मिले संक्रमित
Sun, 05 Jul 2020 02:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
पूर्वांचल के मिर्जापुर जिले में भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मिर्जापुर में 14 संक्रमित मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 153 हो गई है। तो वहीं 73 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हुई है। जिले में अब 79 एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन
मिर्जापुर के जमालपुर के गोरखी गांव, देहात कोतवाली के अनन्तराम पट्टी, महेवा, नगर के लालडिग्गी, भटवा की पोखरी, छानबे ब्लॉक के नगवासी आदि स्थानों से 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
भदोही में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में रविवार को आशा कार्यकर्ता समेत कोरोना के आठ नए मरीज मिले। इनमें दो मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं, जिन्होंने भदोही में जांच कराई थी। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 160 पहुंच गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
वाराणसी में कोरोना वायरस के हर दिन अब नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को भी जिले में 21 लोग कोरोना संक्रमित हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 621 हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या अब 22 पहुंच गई है। वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या 241 हो गई है।